ई-सेवा मोबाइल ऐप

Haryana launces e-Sewa mobile app for info on govt schemes

प्रश्न-हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ई-सेवा मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। इस ऐप को किसने तैयार किया है।
(a) राज्य प्रौद्योगिकी विभाग
(b) मदन सिंह विष्ट
(c) प्रभजोत सिंह
(d) संजीव बैसला
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 10 अप्रैल, 2017 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा ई-सेवा मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया गया।
  • इस ऐप को शुरू करने का उद्देश्य लोगों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी सुगमता से उपलब्ध करवाना है।
  • इस ऐप को अम्बाला के उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने तैयार किया है।
  • वर्तमान में इस ऐप पर 250 से अधिक योजनाओं और 30 विभिन्न विभागों के कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध है।
  • कुछ समय बाद इस ऐप पर शेष विभागों की जानकारी भी उपलब्ध होगी।
  • योजनाओं और कार्यक्रमों के अलावा अन्य जानकारी जैसे कि आवश्यक दस्तावेज की निर्धारित फीस और आवेदन की प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी भी इस मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है।
  • इसके माध्यम से लोग मुख्यमंत्री के पोर्टल पर दी गई शिकायत का ब्यौरा भी जान सकते हैं और अपने सुझाव भी दे सकते हैं।

संबंधित लिंक
https://twitter.com/mlkhattar/status/851473643859312641
http://indianexpress.com/article/india/haryana-launches-e-sewa-app-to-provide-information-about-welfare-schemes-4607555/
http://www.uniindia.com/haryana-launces-e-sewa-mobile-app-for-info-on-govt-schemes/states/news/837530.html