ई-कोर्ट परियोजना

प्रश्न – राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड (एनजेडीजी) पोर्टल के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) एनजेडीजी को भारत सरकार की ’ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पहल के तहत एक महत्वपूर्ण नवाचार के रूप में मान्यता प्राप्त है।
(ii) यह पोर्टल देश भर की अदालतों में चल रहे‚ लंबित और निपटाए गए मामलों से संबंधित डेटा का एक राष्ट्रीय भंडार है।
(iii) सितंबर‚ 2023 में सर्वोच्च न्यायालय इस पोर्टल के साथ जुड़ गया है।
(iv) एनजेडीजी को सी-डैक द्वारा विकसित किया गया है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं।
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i), (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

  • एनजेडीजी पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति मामले से संबंधित जानकारी हासिल कर सकता है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से लंबित मामलों‚ मामलों के निपटान‚ मामले के प्रकार‚ भारत के सर्वोच्च न्यायालय के वर्ष-वार विवरण जैसे आंकड़े प्राप्त किए जा सकते हैं।

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1957318