ईएसपीएन वर्ल्ड फेम 100 लिस्ट

प्रश्न-मार्च, 2019 में स्पोर्टस चैनल ईएसपीएन द्वारा ईएसपीएन वर्ल्ड फेम 100 लिस्ट जारी की गई। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस सूची में 6 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।
(b) इस सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 7वें स्थान पर हैं।
(c) इस सूची में महेंद्र सिंह धौनी 13वें स्थान पर हैं।
(d) इस सूची में पुर्तगाल के फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानों रोनाल्डो पहले स्थान पर हैं।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 13 मार्च, 2019 को स्पोर्टस चैनल ईएसपीएन द्वारा विश्व के 100 विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ियों की सूची ईएसपीएन वर्ल्ड फेम 100 लिस्ट (ESPN World Fame 100 List) नाम से जारी की गई।
  • यह सूची तीन प्रसिद्ध कारकों ‘आपके नाम को कितनी बार गूगल सर्च किया गया’, खिलाड़ी की ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया पर फालोवरों की संख्या के आधार पर निर्धारित है।
  • इस सूची में 9 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।
  • सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 7वें स्थान पर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 13वें स्थान पर हैं।
  • इस सूची में शामिल अन्य भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह (18वें स्थान पर) सुरेश रैना (22वें स्थान पर), रविचंद्रन अश्विन (42 वें स्थान पर), रोहित शर्मा (46 वें स्थान पर), हरभजन सिंह (74 वें स्थान पर) सानिया मिर्जा (93वें स्थान पर) और शिखर धवन (94 वें सथान पर) हैं।
  • इस सूची में शामिल सभी भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है।
  • ईएसपीएन द्वारा जारी इस सूची में पुर्तगाल के फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानों रोनाल्डो पहले स्थान पर हैं।
  • इस सूची में संयुक्त राज्य अमेरिका के बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स और अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
  • ब्राजील के फुटबाल खिलाड़ी नेमार इस सूची में चौथे स्थान पर और आइरिश एमएमए फाइटर कोनोर मैकग्रेगोर पांचवें स्थान पर है।
  • स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर और स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल इस सूची में क्रमशः छठें और आठवें स्थान पर हैं।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के बास्केटबॉल खिलाड़ी स्टीफन करी 9वें स्थान पर और संयुक्त राज्य अमेरिका के गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स 10वें स्थान पर हैं।
  • इस सूची में सबसे अंतिम स्थान पर (100वें स्थान पर) अमेरिका के बास्केटबॉल खिलाड़ी ब्लेक ग्रिफिन हैं।
  • इस सूची में महिलाओं में सर्वोच्च स्थान सेरेना विलियम्स (17वें स्थान पर) को प्राप्त हुआ।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.espn.com/espn/feature/story/
/id/26113613/espn-world-fame-100-2019 http://www.espn.in/espn/story//id/26142460/espn-world-fame-100-2019-list-stories-it