इर्विन ए. रोज

Irwin A. Rose

प्रश्न-निम्नलिखित में जीव रसायन शास्त्र से संबद्ध एक प्रसिद्ध व्यक्ति है-
(a) डॉ. फेलिक्स बास्ट
(b) इर्विन ए. रोज
(c) मैरी मैक्गोवान डेविस
(d) कोलिंदा ग्रैबर किटारोविक
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 2 जून, 2015 को प्रसिद्ध जीव रसायन विज्ञानी इर्विन ए. रोज का मेसाचुटेस, यू.एस.ए. में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे।
  • रोज को वर्ष 2004 में दो अन्य इजरायली जीव रसायन शास्त्रियों आरोन सिचानोवर और अवराम हेरशको के साथ संयुक्त रूप से रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
  • उक्त तीनों जीव रसायन वैज्ञानिकों  ने जंतु तथा पादप कोशिकाओं में पुराने एवं बेकार प्रोटीन अणुओं को विखण्डित करने वाले सूक्ष्म प्रोटीन अणु यूबीक्वाइटिन की क्रिया विधि पर शोध कार्य किया था।
  • 16 जुलाई, 1926 को ब्रूकलिन, न्यूयॉर्क में जन्मे इर्विन ए रोज ने 1952 में यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो से डॉक्टरेट करने के बाद से ही मूलभूत जीव रासायनिक क्रिया विधियों को समझने में विशेष रुचि लेना प्रारंभ कर दिया था।
  • रोज की प्रोटीन विनष्टीकरण परमाणु यूबीक्वाइटिन की खोज के कारण ही सर्विकल कैंसर तथा सिस्टिक फाइब्रोसिस के उपचार में विशेष सहायता मिली।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.nytimes.com/2015/06/03/science/irwin-rose-nobel-winning-biochemist-dies-at-88.html?_r=0
http://www.thehindu.com/news/international/2004-nobel-chemistry-winner-irwin-rose-dies/article7277358.ece
http://www.nobelprize.org/nobel_prizes/chemistry/laureates/2004/rose-bio.html
http://www.independent.co.uk/news/obituaries/irwin-roses-work-led-to-new-treatments-for-cancer-and-cystic-fibrosis-10295639.html