प्रश्न-19 जनवरी, 2020 को संपन्न इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग का खिताब किसने जीता?
(a) आंद्रेस एंटोनसेन
(b) एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग
(c) केंटो मोमोता
(d) काजुमासा सकाई
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 14-19 जनवरी, 2020 के मध्य HSBC BWF वर्ल्ड टूर (सुपर 500) स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता इंडोनेशिया मास्टर्स, 2020 जकार्ता इंडोनेशिया में संपन्न हुई।
- प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे-
पुरुष एकल
विजेता-एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग (इंडोनेशिया)
उपविजेता-आंद्रेस एंटोनसेन (डेनमार्क)
महिला एकल
विजेता-रत्नाचोक इंतानोन (थाईलैंड)
उपविजेता-कैरोलिन मारिन (स्पेन)
पुरुष युगल
विजेता-मार्कस फर्नाल्डी गिडेओन और केविन संजया सुकामुल्जो (दोनों इंडोनेशिया)
उपविजेता-मोहम्मद अहसान और हेंद्रा सेतियावान (दोनों इंडोनेशिया)
महिला युगल
विजेता-ग्रेशिया पोली और अप्रियानी रहायु (दोनों इंडोनेशिया)
उपविजेता-माइकेन फ्रूएगोर्ड और सारा थाइजेसेन (दोनों डेनमार्क)
मिश्रित युगल
विजेता-झेंग सिवेई और हुआंग याकिओंग (दोनों चीन)
उपविजेता-वांग यी लियु और हुआंग डोंग पिंग (दोनों चीन)
- झेंग सिवेई और हुआंग याकिओंग ने लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता का खिताब जीता है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://bwfworldtour.bwfbadminton.com/tournament/3752/daihatsu-indonesia-masters-2020/results/podium/
https://www.thejakartapost.com/news/2020/01/24/shuttler-anthony-ginting-climbs-to-fifth-in-bwf-world-rankings.html