इंडिया एविएशन 2016 एक्सपो

प्रश्न-16-20 मार्च, 2016 के दौरान पांचवें द्विवार्षिक उड्डयन समारोह ‘इंडिया एविएशन 2016’ एक्सपो का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a)बंगलुरू (b)हैदराबाद
(c)अहमदाबाद (d)ग्वालियर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 16-20 मार्च, 2016 के दौरान पांचवें द्विवार्षिक उड्डयन समारोह ‘इंडिया एविएशन, 2016’ एक्सपो का आयोजन बेगमपेट एयरपोर्ट, हैदराबाद में किया जाएगा।
  • इस वर्ष के ‘इंडिया एविएशन’ एक्सपो की थीम ‘भारत में नागर विमानन क्षेत्रः वैश्विक निर्माता तथा एमआरओ केंद्र की क्षमता संभावना’ (India’s Civil Aviation Sector: Potential as Global Manufaturing & MRO Hub) है।
  • इसका आयोजन नागर विमानन मंत्रालय द्वारा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड एंडस्ट्री (FICCI) के सहयोग से किया जा रहा है।
  • 16 मार्च, 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इंडिया एविएशन- 2016 एक्सपो का उद्घाटन किया।
  • इसमें भारत तथा विदेश के 250 से अधिक प्रदर्शक (Exhibitors) भाग ले रहे हैं।
  • ज्ञातव्य है कि पिछला इंडिया एविएशन समारोह वर्ष 2014 में हैदराबाद में हुआ था।
  • इसमें भारत तथा विदेश के 200 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लिया था जिसमें 25 से अधिक विमान दिखाए गए थे।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.india-aviation.in/
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=138083
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=137971