आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन

प्रश्न-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 25 अक्टूबर‚ 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन का शुभारंभ किया।
(b) इस मिशन का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विशेषकर गहन चिकित्सा (क्रिटिकल केयर) सुविधाओं तथा प्राथमिक देखभाल संबंधी सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना में मौजूद कमियों को दूर करना है।
(c) इस मिशन के तहत 5 लाख से अधिक आबादी वाले सभी जिलों के एक्सक्लूसिव क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक के माध्यम से क्रिटिकल केयर सेवाएं उपलब्ध होंगी‚ जबकि शेष जिले रेफरल सेवाओं के माध्यम से कवर किए जाएंगे।
(d) इस मिशन के तहत 25 नए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 25 अक्टूबर‚ 2021 को प्रधानमंत्री ने वाराणसी‚ उत्तर प्रदेश में ‘आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन’ का शुभारंभ किया।
  • इसके अलावा उन्होंने वाराणसी के लिए लगभग 5200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।
  • यह योजना‚ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अतिरिक्त होगी।
  • आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विशेषकर क्रिटिकल केयरसुविधाओं तथा प्राथमिक देखभाल संबंधी सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना में मौजूद कमियों को दूर करना है।
  • यह योजना विशेष रूप से चिह्नित 10 राज्यों के 17,788 ग्रामीण स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों को समर्थन प्रदान करेगा।
  • इसके अतिरिक्त सभी राज्यों में 11,024 शहरी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों की स्थापना की जाएगी।
  • 5 लाख से अधिक आबादी वाले देश के सभी जिलों में एक्सक्लूसिव क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक के माध्यम से क्रिटिकल केयर (गहन चिकित्सा) सेवाएं उपलब्ध होंगी‚ जबकि शेष जिले रेफरल सेवाओं के माध्यम से कवर किए जाएंगे।
  • देशभर में प्रयोगशालाओं के नेटवर्क के माध्यम से लोगों को सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में नैदानिक सेवाओं की एक पूरी शृंखला की सुविधा प्रदत्त होगी।
  • सभी जिलों में एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं की स्थापना की जाएगी।
  • इस मिशन के तहत नेशनल इंस्टिट्यूशन ऑफ वन हेल्थ‚ 4 नए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान‚ डब्ल्यूएचओ दक्षिण- III पूर्व एशिया क्षेत्र के लिए एक क्षेत्रीय अनुसंधान प्लेटफॉर्म‚ 9 जैव सुरक्षा स्तर III प्रयोगशालाएं तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों में 5 नए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
  • इस मिशन का लक्ष्य ब्लॉक‚ जिला‚ क्षेत्रीय और मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर निगरानी प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क विकसित करके एक आईटी सक्षम रोग निगरानी प्रणाली का निर्माण करना है।
  • सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं को जोड़ने के लिए एकीकृत स्वास्थ्य सूचना पोर्टल का विस्तार‚ सभी राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों में किया जाएगा।
  • इस मिशन का उद्देश्य 17 नई सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाइयों का संचालन करना और प्रवेश-बिंदुओं पर 33 मौजूदा सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाइयों का मजबूत बनाना है।
  • प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थ नगर के माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज सहित प्रदेश के 9 मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया।
  • ये 9 मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थ नगर‚ एटा‚ हरदोई‚ प्रतापगढ़‚ फतेहपुर‚ देवरिया‚ गाजीपुर‚ मिर्जापुर और जौनपुर जिले में स्थित हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1766289