आईपीएल की 2 नई टीमें

प्रश्न-25 अक्टूबर‚ 2021 को आईपीएल के 15वें सीजन में कौन-सी दो फ्रेंचाइजी टीमें शामिल होंगी?
(a) पुणे और जयपुर
(b) लखनऊ और अहमदाबाद
(c) लखनऊ और पुणे
(d) अहमदाबाद और पुणे
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 25 अक्टूबर‚ 2021 को दुबई में आईपीएल में 2 नई टीमों के लिए नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई।
  • इन दो फ्रेचाइजियों के लिए 10 से अधिक पार्टियों ने बोली लगाई।
  • आरपीएसजी वेंचर्स लि. (गोयनका ग्रुप) ने सर्वाधिक 7090 करोड़ रुपये की बोली लगाकर लखनऊ की फ्रेंजाइजी टीम खरीदी।
  • इरीलिया कंपनी पीटीई लिमिटेड (सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स) ने सर्वाधिक 5625 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी टीम को खरीदा।
  • आईपीएल के 15 वें सीजन अर्थात वर्ष 2022 में होने वाले मेगा ऑक्शन में अब 10 टीमें हिस्सा लेंगी।
  • उल्लेखनीय है कि गोयनका ग्रुप इससे पूर्व भी आईपीएल का हिस्सा रह चुका है।
  • इस ग्रुप ने वर्ष 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स फ्रेंचाइजी खरीदी थी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.iplt20.com/news/247480/bcci-announces-the-successful-bidders-for-two-new-indian-premier-league-franchises