प्रश्न-हाल ही में चार वर्षीय बालक आयन गोगोई गोहेन को भारत बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा ‘भारत के सबसे युवा लेखक’ शीर्षक से सम्मानित किया गया। वह किस राज्य के हैं?
(a) सिक्किम
(b) मणिपुर
(c) असम
(d) पश्चिम बंगाल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 5 जून, 2018 को असम के लखीमपुर जिले के चार वर्षीय बालक आयन गोगोई गोहेन को भारत बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा ‘भारत के सबसे युवा लेखक’ शीर्षक से सम्मानित किया गया।
- उन्हें उनकी पुस्तक ‘हनीकॉम्ब’ के लिए सम्मानित किया गया।
- यह पुस्तक जनवरी, 2018 में प्रकाशित हुई थी।
- आयन गोगोई गोहेन चित्रकला में भी पारंगत हैं।
- उन्होंने ‘हनीकॉम्ब’ के पेज कवर को भी डिजाइन किया था।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/books/books-authors/4-year-old-assam-kid-is-youngest-author-of-india/article24089573.ece