आत्माराम भेंडे

प्रश्न- 7 फरवरी, 2015 को वयोवृद्ध मराठी रंगमंच कलाकार और फिल्म अभिनेता आत्माराम भेन्डे का निधन हो गया। उन्होंने राजकुमार हिरानी की किस चर्चित फिल्म में अभिनय किया था?
(a) 3 ईडियट (b) पीके
(c) लगे रहो मुन्नाभाई (d) मुन्नाभाई एमबीबीएस
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 7 फरवरी, 2015 को वयोवृद्ध मराठी रंगमंच कलाकार और फिल्म अभिनेता आत्माराम भेंडे का निधन पुणे में हो गया।
  • आत्माराम भेंडे का जन्म मई, 1923 में हुआ था।
  • श्री भेंडे ने मुंबई के प्रतिष्ठित वीरमाता जीजाबाई प्रौद्योगिकी संस्थान (VJTI) से इंजीनियरिंग की उपाधि प्राप्त की थी।
  • उन्होंने छह दशकों से अधिक समय तक मराठी रंगमंच की शोभा बढ़ाई।
  • उन्होंने अंग्रेजी भाषा के नाटकों में भी अभिनय किया और महान अमेरिकी नाटककार एवं उपन्यासकार थार्नटन वाइल्डर के दो नाटकों का मराठी भाषा में अनुवाद किया।
  • वे वर्ष 1954-60 के बीच मराठी नाट्य परिषद के संयुक्त सचिव के पद पर रहे।
  • उन्होंने राजकुमार हिरानी की प्रसिद्ध फिल्म‘लगे रहो मुन्नाभाई’(2006) में एक वरिष्ठ नागरिक की भूमिका निभाई थी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/news/cities/mumbai/veteran-theatre-artist-atmaram-bhende-passes-away-in-pune/article6869143.ece
http://www.mumbaitheatreguide.com/dramas/features/atmaram_bhende.pdf
http://www.marathimovieworld.com/artistprofile/atmaram-bhende-bio.php