असम में कैंसर अस्पताल

प्रश्न-अप्रैल‚ 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम में 7 कैंसर अस्पतालों को राष्ट्र को समर्पित किया और 7 नए कैंसर अस्पतालों का शिलान्यास किया। समर्पित किए गए अस्पतालों में किस स्थल पर निर्मित अस्पताल शामिल नहीं है?
(a) कोकराझार
(b) दरांग
(c) धुबरी
(d) लखीमपुर
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • अप्रैल‚ 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिब्रूगढ़ में आयोजित एक समारोह में असम के सात कैंसर अस्पतालों को राष्ट को समर्पित किया।
  • ये सात कैंसर अस्पताल डिब्रूगढ़‚ कोकराझार‚ बारपेटा‚ दरांग‚ तेजपुर‚ लखीमपुर और जोरहाट में बनाए गए हैं।
  • साथ ही प्रधानमंत्री ने परियोजना के दूसरे चरण में बनाए जाने वाले 7 नए कैंसर अस्पतालों का शिलान्यास भी किया।
  • असम सरकार और टाटा ट्रस्ट्‌स के एक संयुक्त उद्यम-असम कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा राज्य भर में 17 कैंसर अस्पतालों के साथ दक्षिण एशिया का सबसे विशाल किफायती कैंसर सेवा का नेटवर्क बनाने हेतु एक परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
  • परियोजना के पहले चरण में 10 अस्पतालों के निर्माण का लक्ष्य हैं‚ जिसमें से 7 अस्पतालों का निर्माण पूरा किया जा चुका है।
  • दूसरे चरण में सात नए कैंसर अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/current-affairs/pm-modi-to-inaugurate-7-cancer-hospitals-in-assam-s-dibrugarh-on-april-28-122042400973_1.html