अल-नागाह द्वितीय सैन्याभ्यास

Indo-Oman joint army exercise “Al Nagah-II”

प्रश्न-किन देशों की सेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास अल-नागाह आयोजित किया जाता है?
(a) भारत और संयुक्त अरब अमीरात
(b) भारत और सिंगापुर
(c) भारत और ओमान
(d) भारत और यमन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 6 मार्च, 2017 को भारत और ओमान की सेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास अल-नागाह द्वितीय की शुरूआत हुई।
  • यह अभ्यास-6-19 मार्च, 2017 तक हिमाचल प्रदेश के बाकलोह स्थित धौलाधर रेंज में आयोजित किया जा रहा है।
  • इस अभ्यास में भारतीय सेना और ओमान की रॉयल आर्मी की इन्फेन्ट्री बटालियनें भाग ले रही हैं।
  • भारत और ओमान के बीच यह दूसरा सैन्य अभ्यास है।
  • दोनों देशों के मध्य पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास जनवरी, 2015 में ओमान में आयोजित किया गया था।
  • इस अभियान का उद्देश्य दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय संबंध को बढ़ावा देना तथा कौशल और अनुभवों के आदान-प्रदान के दौरान परस्पर कार्य क्षमता बढ़ाना है।
  • इसके अलावा इसका लक्ष्य एक-दूसरे की सैन्य प्रक्रिया के गुणात्मक ज्ञान में वृद्धि करना है।
  • इस अभ्यास से दोनों सेनाओं को परस्पर संयुक्त अभ्यास संचालित करने में सहयोग मिलेगा और दोनों देशों के मध्य संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=158942
http://indianexpress.com/article/india/india-oman-joint-military-exercise-in-himachal-pradesh-from-march-6-4549492/