अमेरिकी ग्रैंड प्रिक्स-2015

USA Grand Prix

प्रश्न-अमेरिकी ग्रैंड प्रिक्स-2015 का खिताब किसने जीता है?
(a) लुईस हैमिल्टन
(b) सेबेस्टियन वेट्टल
(c) निको रोसबर्ग
(d) फिलिप मासा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • सत्र 2015 का 16 वां फार्मूला-1 रेस अमेरिकी ग्रैंड प्रिक्स 25 अक्टूबर, 2015 को टेक्सॉस अमेरिका में सम्पन्न हुआ।
  • मर्सिडीज टीम के ब्रिटिश चालक लुईस हैमिल्टन ने 1 घंटा, 50 मिनट, 52.703 सेकेंड में रेस पूरा कर चौथी बार (2007,2012,2014,2015) इस रेस का खिताब जीता।
  • जबकि मर्सिडीज चालक निको रोसबर्ग (जर्मनी) व फेरारी चालक सेबेस्टियन वेट्टल (जर्मनी) ने क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • 30 वर्षीय हैमिल्टन ने वर्ष 2015 का यह कुल 10 वां फार्मूला-1 रेस जीतने के साथ ही विश्व चालक चैंपियनशिप-2015 (WDC-2015) का खिताब भी अपने नाम कर लिया।
  • उल्लेखनीय है कि हैमिल्टन ने यह तीसरी बार (2008, 2014, 2015) विश्व चालक चैंपियनशिप का खिताब जीता है।
  • ध्यातव्य है कि जर्मनी के चालक माइकल शूमाकर ने सर्वाधिक (7 बार) विश्व चालक चैंपियनशिप का खिताब जीता है।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.formula1.com/content/fom-website/en/championship/results/2015-race-results/2015-united-states-results/race.html
https://www.formula1.com/content/fom-website/en/latest/headlines/2015/10/hamilton-seals-2015-title-with-thrilling-austin-win.html
http://www.bbc.com/sport/0/formula1/34633569
http://www.telegraph.co.uk/sport/motorsport/formulaone/lewishamilton/11953624/Lewis-Hamilton-third-Formula-One-world-title-USA-Grand-Prix-2015-live.html