तीरदांजी विश्व कप फाइनल-2015

Archery World Cup Final

प्रश्न-FITA तीरदांजी विश्व कप फाइनल-2015 का आयोजन कहां किया गया?
(a) शंघाई
(b) अंटाल्या
(c) लॉस वेगास
(d) मैक्सिको सिटी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • चार चरणीय FITA तीरदांजी विश्व कप फाइनल प्रतियोगिता 24-25 अक्टूबर, 2015 के मध्य मैक्सिको सिटी (मैक्सिको) में सम्पन्न हुआ।
  • इस प्रतियोगिता के पुरुष कम्पाउण्ड व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने रजत पदक जीता जबकि इस स्पर्धा का स्वर्ण व कांस्य पदक क्रमशः डिमिर इल्मागास्ली (तुर्की) व डॉमीनिक जेनेट (फ्रांस) ने जीता है।
  • महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने रजत पदक जीता, जबकि स्वर्ण व कांस्य पदक क्रमशः चोई मी-सुन (कोरिया) व ली चेन-यिंग (चीनी ताइपे) ने जीता।
  • पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक क्रमशः मिगुइल अल्वारीनो गार्सिया (स्पेन), जीन- चार्ल्स वाल्लाडांट (फ्रांस) व किम वु-जिन (द. कोरिया) ने जीता।
  • महिला कमाउण्ड व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण रजत व कांस्य पदक क्रमशः सारा लोपेज (कोलंबिया), मारिया विनोग्रडोवा (रूस) व लिडाओचोआ एंडरसन (मैक्सिको) ने जीता है।
  • अन्य विजेताओं का विवरण निम्नवत है-
  • मिश्रित कम्पाउंड स्पर्धा-विजेता-डेनमार्क उपविजेता-मैक्सिको
  • मिश्रित रिकर्व स्पर्धा विजेता-दक्षिण कोरिया, उपविजेता-मैक्सिको।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://worldarchery.org/competition/14269/mexico-city-2015-archery-world-cup-final
http://worldarchery.org/news/132015/korea-wins-world-cup-final-recurve-mixed-team-title
http://worldarchery.org/news/132018/spains-garcia-surprise-winner-mexico-city