प्रश्न-हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को महाराष्ट्र सरकार ने किस अभियान का ब्रांड अम्बेसडर बनने की सहमति दी?
(a) सेव द गर्ल
(b) टूरिज्म
(c) सेव द टाइगर
(d) नशा मुक्ति अभियान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 10 अगस्त, 2015 को अमिताभ बच्चन ने महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुन्गनतिवार को लिखे पत्र में राज्य बाघ संरक्षण अभियान का ब्रांड अम्बेसडर बनने की सहमति प्रदान की।
- इससे पूर्व महाराष्ट्र सरकार द्वारा 29 जुलाई को बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन तथा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से बाघ संरक्षण परियोजना का ब्रांड अम्बेसडर बनने हेतु अनुरोध किया गया था।
- ध्यातव्य है कि 29 जुलाई को पूरे विश्व में बाघ दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में छः टाइगर रिजर्व, मध्य प्रदेश में छः, छत्तीसगढ़ में तीन जबकि तेलंगाना में दो टाइगर रिजर्व हैं। इस परिक्षेत्र में 350 से अधिक बाघों का संरक्षण किया जा रहा है।
- वर्ष 2014 की गणना के अनुसार देश में कुल 2,226 बाघों में से 190 महाराष्ट्र से हैं।
- उल्लेखनीय है कि इस समय देश में कुल 48 टाइगर रिजर्व हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/news/cities/mumbai/amitabh-bachchan-signs-up-as-maharashtras-tiger-ambassador/article7522518.ece
http://indianexpress.com/article/entertainment/bollywood/amitabh-bachchan-to-become-maharashtras-tiger-ambassador/
http://www.ibnlive.com/news/movies/i-will-render-my-services-towards-maharastras-initiative-for-tiger-conservation-says-amitabh-bachchan-1037328.html
http://www.dnaindia.com/india/report-amitabh-bachchan-to-be-maharashtra-s-tiger-ambassador-2113111
http://www.amarujala.com/feature/multiplex/bollywood/amitabh-bachchan-to-become-maharashtra-s-tiger-ambassador-hindi-news/