अमन-17

The Multinational Naval Exercise AMAN-17

प्रश्न-वर्ष 2007 से प्रति दूसरे वर्ष बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास अमन का आयोजन किस देश में किया जाता है?
(a) पाकिस्तान
(b) चीन
(c) श्रीलंका
(d) भारत
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 10-14 फरवरी, 2017 तक उत्तरी अरब सागर में बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास अमन-17 का आयोजन किया गया।
  • इसमें 71 देशों की नौसेनाओं को भाग लेने हेतु आमंत्रिम किया गया था।
  • किंतु इस अभ्यास में 37 देशों की नौसेनाओं ने भाग लिया।
  • यह छठा अमन-17 नौसैनिक अभ्यास था।
  • अभ्यास अमन-17 का स्लोगन ‘टूगेदर फॉर पीस’ (Together For Peace) था।
  • नौसैनिक अभ्यास अमन वर्ष 2007 से प्रति दूसरे वर्ष पाकिस्तान में आयोजित किया जाता है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य क्षेत्र में मानव तथा मादक पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद को रोकने में मदद करना है।
  • ‘अमन’ एक उर्दू शब्द है। जिसका शाब्दिक अर्थ ‘शांति’ (Peace) है।

संबंधित लिंक
https://www.aman.paknavy.gov.pk/intro_more.aspx
https://www.ispr.gov.pk/front/main.asp?o=t-press_release&id=3751&cat=navy
http://www.hindustantimes.com/world-news/naval-drill-aman-17-with-37-nations-begins-in-karachi/story-e7mBLHZfQUODIsNxsKtnpI.html
http://www.indiandefensenews.in/2017/02/pakistan-navy-fully-prepared-to-ensure.html