अभ्यास लामितिये-2026

प्रश्न – अभ्यास लामितिये-2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह भारतीय सशस्त्र बल और सेशेल्स रक्षा बल (SDF) के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
  2. इस संयुक्त अभ्यास के 11वें संस्करण का आयोजन 9 – 20 मार्च 2026 के मध्य सेशेल्स डिफेंस अकादमी में किया जा रहा है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 9 – 20 मार्च, 2026 के मध्य भारतीय सशस्त्र बल और सेशेल्स रक्षा बल (SDF) के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये (LAMITIYE)-2026 के 11वें संस्करण का आयोजन सेशेल्स डिफेंस अकादमी में किया जा रहा है
  • ‘लामितिये’, जिसका अर्थ क्रियोल भाषा में ‘मित्रता’ है, एक द्विवार्षिक प्रशिक्षण आयोजन है
  • इसका आयोजन वर्ष 2001 से सेशेल्स में किया जा रहा है।
  • इसमें पहली बार भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेनाओं की भागीदारी हो रही है।
  • इस दल में असम रेजिमेंट के सैनिक शामिल हैं तथा भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की भागीदारी भी है
  • जिसमें आईएनएस त्रिकंड और एक सी-130 विमान शामिल हैं।
  • यह अभ्यास अर्ध-शहरी वातावरण में सब-कन्वेंशनल ऑपरेशन्स तथा शांति स्थापना अभियानों के दौरान दोनों पक्षों के बीच सहयोग और अंतर-संचालनीयता को बढ़ाने की दिशा में कार्य करेगा।
  • दोनों पक्ष संयुक्त रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, योजना बनाएंगे और अर्ध-शहरी वातावरण में संभावित खतरों के निष्प्रभावीकरण हेतु कई सामरिक अभ्यासों को निष्पादित करेंगे
  • साथ ही नई पीढ़ी के उपकरणों और प्रौद्योगिकी का उपयोग और प्रदर्शन भी करेंगे।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2236886&reg=3&lang=2

https://www.newsonair.gov.in/11th-edition-of-india-seychelles-joint-military-exercise-lamitiye-2026-being-conducted-at-seychelles-defence-academy