अभ्यास फ्रीडम शील्ड-2026

प्रश्न – अभ्यास फ्रीडम शील्ड-2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है
  2. इस अभ्यास का आयोजन 9-19 मार्च, 2026 के मध्य दक्षिण कोरिया में आयोजित किया जा रहा है
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 9-19 मार्च ,2026 के मध्य संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास दक्षिण कोरिया में आयोजित किया जा रहा है
  • यह एक रक्षात्मक अभ्यास है, जिसका उद्देश्य संयुक्त, समेकित, बहु-क्षेत्रीय (all-domain) तथा अंतर-एजेंसी परिचालन वातावरण को सुदृढ़ करना है
  • जिससे गठबंधन की सामूहिक प्रतिक्रिया क्षमता मजबूत हो और संयुक्त तैयारी में सुधार हो।
  • यूएनसी, कोरियाई प्रायद्वीप पर संकट या संघर्ष की स्थिति में सदस्य देशों के योगदान—जैसे सैन्य क्षमताएं, मानवीय सहायता और गैर-युद्धरत व्यक्तियों की निकासी अभियान (Non-Combatant Evacuation Operations)—के समन्वय को सुगम बनाता है।
  • यह अभ्यास उत्तर कोरिया की ओर से तीखी प्रतिक्रिया उत्पन्न कर सकता है, क्योंकि वह लंबे समय से अमेरिका-दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यासों को आक्रमण की तैयारी मानकर उसकी निंदा करता रहा है और अक्सर इन्हीं के आधार पर अपने मिसाइल परीक्षणों तथा सैन्य प्रदर्शनों को उचित ठहराता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/united-states-and-south-korea-launch-massive-joint-military-exercise-freedom-shield