प्रश्न-27 जुलाई से 17 अगस्त, 2018 के मध्य बहुराष्ट्रीय ‘अभ्यास पिच ब्लैक, 2018’ कहां आयोजित किया जा रहा है?
(a) अमेरिका
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) इस्राइल
(d) जापान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 27 जुलाई से 17 अगस्त, 2018 के मध्य बहुराष्ट्रीय ‘अभ्यास पिच ब्लैक-2018’ (Exercise Pitch Black) आरएएएफ बेस डार्विन एंड आरएएएफ बेस टिंडल (RAAF Bas Darwin and RAAF Base Tindal) ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जा रहा है।
- इस अभ्यास में भारत सहित ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस (न्यू कैलेडोरिया), जर्मनी, इंडोनेशिया, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, थाइलैंड, मलेशिया और अमेरिका के प्रतिभागियों सहित विश्व भर के 4000 कर्मियों एवं 140 विमान भाग ले रहे हैं।
- इसमें भारतीय वायुसेना का एक दल (जिसमें चार एसयू-30 MKI, एक एक्स सी-130 और एक्स सी-17 विमान शामिल है) इस वृहत वायु सैन्य अभ्यास में भाग ले रहा है।
- यह पहला अवसर है जिसमें भारतीय वायुसेना दल रॉयल ऑस्ट्रेलिया एयरफोर्स के साथ इस अभ्यास में भाग ले रहा है।
- ‘अभ्यास पिच ब्लैक’ रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयरफोर्स (RAAF) द्वारा आयोजित एक द्विवार्षिक युद्ध अभ्यास है। जिसकी शुरूआत वर्ष 1981 में हुई थी।
संबंधित लिंक…
https://www.airforce.gov.au/news-and-events/events/exercises/pitch-black