अभ्यास ककाडू – 2018

Indian Naval ship Sahyadri reaches Darwin, Australia for exercise KAKADU 2018

प्रश्न-29 अगस्त से 15 सितंबर, 2018 के मध्य किस देश की नौसेना द्वारा ‘अभ्यास ककाडू, 2018’ का आयेाजन किया जा रहा है?
(a)  ओमान
(b) अमेरिका
(c)  ऑस्ट्रेलिया
(d) जापान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 29 अगस्त से 15 सितंबर, 2018 के मध्य रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना द्वारा ‘अभ्यास ककाडू’ (Exercise Kakadu), 2018 का आयोजन डार्विन और उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई अभ्यास क्षेत्रों में किया जा रहा है।
  • यह इस समुद्री अभ्यास का 14वां संस्करण है।
  • यह रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना द्वारा आयोजित और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना द्वारा समर्थित एक महत्वपूर्ण बहुपक्षीय क्षेत्रीय समुद्री अभ्यास है।
  • जिसका आयोजन वर्ष 1993 से प्रति 2 वर्ष पर किया जाता है।
  • इस अभ्यास में 23 जहाजों और पनडुब्बियों, 21 विमानों और 3000 से अधिक सैन्य कर्मी और 27 देशों के पर्यवेक्षक भाग ले रहे हैं।
  • ‘अभ्यास ककाडू’ में भारतीय नौसेना का जहाज ‘सहयाद्री’ भाग ले रहा है।
  • इससे पूर्व ‘सहयाद्री’ ने दक्षिण चीन सागर और प्रशांत महासागर में तैनाती के दौरान गुआम (अमेरिका) में ‘मालाबार 18’ और हवाई (अमेरिका) में ‘रिमपैक 18’ बहुराष्ट्रीय अभ्यास में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व किया था।
  • गौरतलब है कि ककाडू अभ्यास का नाम डार्विन से दक्षिण-पूर्व 171 किमी. दूर ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में स्थित ‘ककाडू राष्ट्रीय पार्क’ से लिया गया है।

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=183168
https://www.indiannavy.nic.in/node/20622
http://www.navy.gov.au/operations-and-exercises/kakadu-2018