अभियान ‘दमन’

Odisha to launch malaria elimination scheme in 8,000 villages

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य की सरकार द्वारा मलेरिया उन्मूलन अभियान ‘दमन’ शुरू करने का निर्णय किया गया है?
(a) कर्नाटक
(b) राजस्थान
(c) ओडिशा
(d) मध्य प्रदेश
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 दिसंबर, 2016 को ओडिशा सरकार द्वारा मलेरिया उन्मूलन अभियान ‘दमन’ शुरू करने का निर्णय किया गया।
  • यह अभियान 8 सूदूरवर्ती जिलों के 79 ब्लॉकों के 8 हजार गांवों में प्रारंभ होगा।
  • इस अभियान में गजपति, कालाहांडी, कोरापट, नबरंगपुर, कंधमाल, मलकानगिरी, नुआपाडा और रायगढ़ जिले शामिल हैं।
  • इन जिलों में 10 से अधिक मलेरिया परिजीवी संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं।
  • यह एक पंचवर्षीय अभियान है।
  • प्रारंभिक चरण में इस अभियान से 80 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
  • राज्य सरकार की इस अभियान पर 120 करोड़ रुपये पांच वर्षों में खर्च करने की योजना है।
  • प्रारंभिक चरण में इस अभियान पर 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
  • इस अभियान के तहत लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया जायेगा तथा उनकी जांच और उपचार किया जाएगा।
  • इस अभियान के तहत लोगों को 44 लाख मच्छरदानी उपलब्ध करायी जाएगी।
  • इसके अलावा इस अभियान के तहत दवा भी उपलब्ध करायी जाएगी।
  • ध्यातव्य है कि 30 अक्टूबर, 2016 तक ओडिशा में मलेरिया के कारण 65 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी, यह आंकड़ा अन्य राज्यों की तुलना में भारत में सर्वाधिक है।

संबंधित लिंक
http://health.economictimes.indiatimes.com/news/policy/odisha-to-launch-malaria-elimination-scheme-in-8000-villages/56174533
http://www.business-standard.com/article/news-ians/odisha-to-launch-malaria-elimination-scheme-in-8-000-villages-116122500532_1.html
http://nvbdcp.gov.in/Doc/MES-OCT16.pdf
http://navbharattimes.indiatimes.com/state/other-states/other-cities/odisha-govt-to-campaign-in-8000-villages-to-squash-malaria/articleshow/56175843.cms