प्रश्न- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(i) भारतीय शूटर अपूर्वी चंदेला ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
(ii) इन्होंने यह पदक द.कोरिया के चांगवान में संपन्न आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल प्रतिस्पर्धा में जीता।
(iii) चंदेला दूसरी निशानेबाज बन गईं, जिन्होंने रियो ओलंपिक-2016 के लिए अर्हता प्राप्त की है।
उपर्युक्त में से कौन-सा कथन सही है?
(a) i व iii
(b) ii व iii
(c) i व ii
(d) i, ii व iii
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 8-16 अप्रैल, 2015 के मध्य द.कोरिया के चांगवान में संपन्न आईएसएसएफ विश्व कप राइफल पिस्टल निशानेबाजी में 11 अप्रैल, 2015 को 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत की अपूर्वी चंदेला ने 185.6 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।
- 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में क्रोएशिया की पेजसिस सेन्जेजाना ने 209.1 अंकों के साथ स्वर्ण पदक तथा सर्बिया की इवाना मैक्सीमोविक ने 207.7 अंकों के साथ रजत पदक जीता।
- इस जीत के साथ अपूर्वी चंदेला ने रियो डी जेनेरियो, ब्राजील में होने वाले ओलंपिक-2016 के लिए अर्हता प्राप्त किया।
- ध्यातव्य है कि जीतू राय के बाद अपूर्वी दूसरी निशानेबाज बन गई हैं जिन्होंने ओलंपिक-2016 के लिए अर्हता प्राप्त की है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.issf-sports.org/competitions/results/detail.ashx?cshipid=1692&resultkey=3b3b303b415234303b303b463b493b313b303b30
http://www.issf-sports.org/athletes/athlete.ashx?personissfid=SHINDW0401199301
http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-sports/apurvi-wins-bronze-olympic-quota-place/article7093928.ece
http://www.olympicgoldquest.in/apurvi-chandela-wins-a-world-cup-bronze-medal-olympic-quota-for-india/