विश्व पृथ्वी दिवस

प्रश्न- ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 18 अप्रैल
(b) 21 अप्रैल
(c) 22 अप्रैल
(d) 20 अप्रैल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 22 अप्रैल, 2015 को विश्व भर में 45वां ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ (World Earth Day) मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व पृथ्वी दिवस को ही अंतर्राष्ट्रीय मदर अर्थ डे (International Mother Earth Day) के रूप में भी मनाया जाता है।
  • वर्ष 2015 में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ का मुख्य विषय (Theme) “It’s our turn to lead” था।
  • ज्ञातव्य हो कि पृथ्वी के संरक्षण हेतु विश्व भर में जागरूकता फैलाने हेतु यह दिवस वर्ष 1970 से प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
  • गौरतलब है कि पिछले 20 वर्षों में जलवायु परिवर्तन के शमन (Mitigation) पर एक प्रभावी अंतर्राष्ट्रीय संधि बनाने के लिए असफल प्रयासों की एक शृंखला है।
  • इस पर वर्ष 1997 में पहला बड़ा अंतर्राष्ट्रीय समझौता ‘क्योटो प्रोटोकाल’ पारित किया गया था।
  • अमेरिका जो कि एक शीर्ष प्रदूषक देश है, उसने क्योटो प्रोटोकॉल की पुष्टि (Ratify) नहीं की।
  • अब वर्ष 2015 में पेरिस में होने वाले जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्र के वैश्विक नेताओं को उत्सर्जन में कटौती कर और वार्मिंग को 2 डिग्री सेल्सियस पर सीमित करने के लिए एक समझौता करना चाहिए।
  • संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के अनुसार, अभी भी 1 बिलियन लोगों को 1.25 डॉलर से कम आय पर जीवन व्यतीत करना पड़ता है।
  • उल्लेखनीय है कि जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा प्रभावित निम्न आय वर्ग या हाशिए (Marginalised) पर रहने वाली आबादी होती है।
  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, किरिबाती गणराज्य, जो मध्य उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप देश है, पृथ्वी पर सबसे गरीब स्थानों में एक है।
  • जलवायु परिवर्तन के कारण से समुद्र स्तर बढ़ने से किरिबाती अपने देश की भूमि को निर्जन (Unhabitable) घोषित करने वाला विश्व का पहला देश था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.earthday.org/earthday2015page2
http://www.un.org/en/events/motherearthday/