अन्ना राजम मल्होत्रा

प्रश्न-हाल ही में अन्ना राजम मल्होत्रा का निधन हो गया। वह थीं-
(a) पहली महिला आईएएस अधिकारी
(b) पहली महिला चिकित्सा
(c) पहली महिला नौसैन्य अधिकारी
(d) पहली महिला वायु सैन्य अधिकारी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 17 सितंबर, 2018 को स्वतंत्र भारत की पहली महिला आईएएस अधिकारी अन्ना राजम मल्होत्रा का मुंबई में निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं।
  • वह वर्ष 1951 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुई थीं।
  • उनका जन्म वर्ष 1927 में केरल के एर्नाकुलम जिले में हुआ था।
  • वह आर.बी.आई के पूर्व गवर्नर आर.एन. मल्होत्रा की पत्नी थीं।
  • उन्हें देश के आधुनिक बंदरगाह जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) की स्थापना में योगदान के लिए जाना जाता है।
  • वह जेएनपीटी की अध्यक्ष भी रहीं।
  • उन्हें केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 1989 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://www.thehindu.com/news/cities/mumbai/indias-first-woman-ias-officer-dead/article24971462.ece
https://en.wikipedia.org/wiki/Anna_Rajam_Malhotra