अंतर-जिला परिषद का गठन

प्रश्न-हाल ही में हरियाणा में अंतर-जिला परिषद का गठन किसकी अध्यक्षता में किया गया है?
(a) मुख्यमंत्री
(b) वित्तमंत्री
(c) विकास एवं पंचायत मंत्री
(d) शहरी स्थानीय निकाय मंत्री
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 25 जुलाई, 2018 को योजना विभाग के प्रवक्ता द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार द्वारा एक अंतर-जिला परिषद (इंटर डिस्ट्रिक्ट काउंसिल) का गठन किया गया है।
  • यह परिषद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में गठित की गई है।
  • यह प्रदेश की विकासात्मक प्राथमिकताओं का एक साझा विजन तैयार करने हेतु निरंतर परिचर्चा मंच के रूप में कार्य करेगी।
  • इस परिषद में वित्तमंत्री, विकास एवं पंचायत मंत्री, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री, सभी जिला परिषदों के अध्यक्ष, सभी नगर निगमों के मेयर तथा सभी नगर परिषदों एवं पालिकाओं के अध्यक्ष स्थायी सदस्य होंगे।
  • बैठक हेतु अस्थायी सदस्यों का चयन पंचायत समितियों के नामों के वर्णानुक्रम के अनुसार किया जाएगा।
  • स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के निदेशक इसके सदस्य सचिव होंगे।
  • अंतर-जिला परिषद पृथक विशिष्ट कार्य योजना तैयार करेगी एवं पंचायती राज संस्थानों एवं स्थानीय निकायों की विकासात्मक आवश्यकताओं और शक्तियां सौंपने का आकलन करेगी।
  • इसके अलावा इस परिषद द्वारा समय-समय पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी।

संबंधित लिंक…
http://www.prharyana.gov.in/hi/haraiyaanaa-sarakaara-nae-maukhayamantarai-sarai-manaohara-laala-kai-adhayakasataa-maen-eka-0