अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार-2015

International Children's Peace Prize – 2015

प्रश्न-वर्ष 2015 का अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार किस देश के नागरिक को प्रदान किया गया-
(a) भारत
(b) सूडान
(c) लाइबेरिया
(d) इथोपिया
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 9 नवम्बर, 2015 को लाइबेरिया के बाल अधिकार कार्यकर्ता अब्राहम एम. केइता (Abraham M. Keita) को वर्ष 2015 के अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2011 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित लाइबेरियन लेमाह गबोवी (Laymah Gbowee) ने हेग, नीदरलैंड में आयोजित समारोह में प्रदान किया।
  • 17 वर्षीय किशोर अब्राहम को यह पुरस्कार शारीरिक एवं यौन हिंसा के शिकार बच्चों के लिए न्याय मांगने तथा लाइबेरिया की संसद को बच्चों के कानून को अपनाने सम्बन्धी सफलतापूर्वक प्रचार अभियान चलाने के लिए प्रदान किया गया।
  • ये लाइबेरिया के प्रथम व्यक्ति हैं जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • यह पुरस्कार किड्स राइट फाउन्डेशन द्वारा वर्ष 2005 से प्रदान किया जाता है।
  • इसकी स्थापना इसी वर्ष रोम में आयोजित नोबेल शांति पुरस्कार विजेताओं के शिखर सम्मेलन में रोम में की गयी थी।
  • यह पुरस्कार प्रत्येक बार किसी नोबेल शांति पुरस्कार विजेता की उपस्थिति में प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार के तहत विजेता को ‘कोसी’ (NKosi) नामक प्रतिमा और 1 लाख यूरो की परियोजना निधि प्रदान की जाती है।
  • जिसका उपयोग विजेता द्वारा बाल अधिकार से जुड़ी परियोजनाओं में किया जाता है।
  • यह पुरस्कार किसी असाधारण बच्चे को प्रदान किया जाता है जिसके साहसी एवं उल्लेखनीय कार्यों से दुनिया भर के बच्चों के अधिकारों में सुधार लाने में सहायता प्राप्त होती है।
  • वर्ष 2014 में यह पुरस्कार भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक नेहा गुप्ता को प्रदान किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.childrenspeaceprize.org/
http://www.childrenspeaceprize.org/Winners/2015.aspx