अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर खिला प्रथम पुष्प

First Flower Grown in Space Station's Veggie Facility

प्रश्न-हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर प्रथम पुष्प खिलाया गया जिसका नाम है-
(a) एस्टर
(b) ऑरचिड
(c) जिनिया
(d) लिली
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • नासा द्वारा 16 जनवरी, 2016 को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहली बार ‘जिनिया’ (Zinnia) नामक पुष्प खिलाए जाने की घोषणा की गई।
  • अंतरिक्ष स्टेशन पर जिनिया पुष्प खिलाएं जाने हेतु अभियान की शुरूआत 16 नवंबर, 2015 को नासा के अंतरिक्ष यात्री कजेल लिंडगेन द्वारा ‘वेजी प्लांट ग्रोथ सिस्टम’ के अंतर्गत की गई थी।
  • दीर्घकालिक अंतरिक्ष अभियानों हेतु शून्य गुरूत्वाकर्षण में पौधों को उगाने की तकनीकी के विकास हेतु नासा द्वारा इस पुष्प को प्रारंभिक कठिनाइयों के पश्चात सफलतापूर्वक खिलाया गया है। अगले अभियान के तहत नासा द्वारा टमाटर जैसे पौधों को उगाने का प्रयास किया जाएगा।
  • ज्ञातव्य है कि जिनिया आस्टेरेसी कुल का पुष्प है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.nasa.gov/image-feature/first-flower-grown-in-space-stations-veggie-facility