अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव

प्रश्न-21-23 मार्च, 2018 के मध्य अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन कहां किया गया?
(a) भारतीय खेल प्राधिकरण के स्टेडियम में
(b) शिवाजी स्टेडियम में
(c) तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में
(d) प्रगति मैदान में
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 21-23 मार्च, 2018 के मध्य नई दिल्ली स्थित तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित किया गया।
  • इस महोत्सव का आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2018 के पूर्वावलोकन के रूप में किया गया।
  • इसका आयोजन मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा किया गया।
  • 21 मार्च, 2018 को इस महोत्सव का उद्घाटन पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. त्रितेंद्र सिंह ने किया।
  • इस योग महोत्सव में 16 देशों के प्रतिनिधि और प्रख्यात योग गुरु, प्रमुख योग प्रशिक्षकों, विद्वानों और योग के प्रति अत्यधिक उत्साही व्यक्तियों सहित 5000 से भी अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
  • महोत्सव से पूर्व 15 समानांतर योग कार्यशालाएं प्रख्यात प्रमुख योग प्रशिक्षकों द्वारा 19-20 मार्च, 2018 को मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान और भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) के स्टेडियम स्थित योग केंद्रों में आयोजित की गईं।
  • महोत्सव के दौरान प्रमुख योग प्रशिक्षकों और योग गुरु द्वारा समानांतर योग कार्यशालाएं, प्रश्नोत्तरी और व्याख्यान प्रतियोगिताएं एवं पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिताएं आयोजित करने के साथ-साथ योग संबंधी उत्पादों के संवर्धन एवं बिक्री हेतु 40 से भी अधिक स्टॉलों पर प्रदर्शनी लगाई गई।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=177670
http://ntdin.tv/en/article/english/india-celebrate-international-yoga-day-march-21-delegates-16-countries