प्रश्न-8 मार्च, 2021 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री द्वारा कीं। गई घोषणाओं के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) सभी लाड़ली लक्ष्मी की देश-विदेश में होने वाली उच्च शिक्षा का भार राज्य सरकार 50 प्रतिशत वहन करेगी।
(b) महिला स्व-सहायता समूहों को 4 प्रतिशत ब्याज दर पर प्रदत्त ऋण अब 2 प्रतिशत ब्याज दर पर प्रदान किया जाएगा और शेष ब्याज दर राज्य सरकार वहन करेगी।
(c) मध्य प्रदेश में 100 करोड़ रुपये की लागत से नारी सम्मान कोष बनाया जाएगा।
(d) उज्जैन और सागर जिले में महिला स्वास्थ्य सेवा से संबंधित प्रशिक्षण हेतु स्किल लैब्स स्थापित की जाएगी।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 8 मार्च, 2021 को अंतरराष्ट्र्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
- सभी लाडली लक्ष्मी की देश-विदेश में होने वाली उच्च शिक्षा का भार राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी।
- स्व-सहायता समूह के खातों में प्रतिमाह 150 करोड़ रुपये डाले जाएंगे।
- महिला स्व-सहायता समूहों को 4 प्रतिशत ब्याज दर पर प्रदत्त ऋण अब 2 प्रतिशत ब्याज दर पर प्रदान किया जाएगा और शेष ब्याज दर राज्य सरकार वहन करेगी।
- संविदाकर्मी महिलाओं को अब 180 दिन का प्रसूति अवकाश मिलेगा।
- नगरीय निकायों में कार्यरत अस्थायी महिला सफाई कर्मियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश मिलेगा।
- मध्य प्रदेश में 100 करोड़ रुपये की लागत से नारी सम्मान कोष बनाया जाएगा।
- बेटियों को ड्राइविंग का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
- भूमि स्वामित्व में पति के साथ पत्नी का भी नाम होगा।
- प्रधानमंत्री आवास समेत जितनी भी योजनाओं के तहत मकान बनेंगे, उनके दस्तावेज महिला के नाम पर भी होंगे तथा चाबी भी संयुक्त रूप से प्रदान की जाएगी।
- महिला के नाम पर नई संपत्ति खरीदने पर रजिस्ट्री में 2 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।
- ठेकेदारी करने पर महिलाओं का पंजीयन नि: शुल्क होगा।
- स्कूल ड्रेस बनाने का काम महिला स्व-सहायता समूह की बहनें करेंगी।
- गेहूं फसल आदि खरीदी के काम भी स्व-सहायता समूह की महिलाएं ही करेंगी।
- पंचायत स्तर पर होने वाले सर्वे में भी महिला स्व-सहायता समूह को शामिल किया जाएगा।
- सरकारी अस्पतालों में वूमेन हेल्प डेस्क बनेगी।
- उज्जैन और सागर जिले में महिला स्वास्थ्य सेवा से संबंधित प्रशिक्षण हेतु स्किल लैब्स स्थापित की जाएगी।
- जिस गांव में 3 वर्ष तक बेटी-बेटे का समान संख्या में जन्म होगा, उस गांव के विकास के लिए 2 लाख रुपये की सहायता अलग से दी जाएगी।
- प्रदेश के हर जिले में महिला थाना खोला जाएगा।
- अगले 3 वर्षों में प्रदेश के हर गांव में हर घर में नल जल होगा।
- कक्षा 9वीं, 10वीं एवं 11वीं के छात्रों को महिलाओं की इज्जत करने के संस्कार दिए जाएंगे।
- नशा मुक्त पंचायत को पुरस्कृत करने के साथ ही अधिक धनराशि मिलेगी।
- नशामुक्ति कार्यक्रम में स्थानीय महिला स्व-सहायता समूह, शौर्या दल आदि की भी भागीदारी होगी।
- आत्म-रक्षा के लिए प्रदेश की 23 हजार बेटियों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20210308N18&LocID=1