अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार-2016

International Children’s Peace Prize 2016

प्रश्न-हाल ही में किसे वर्ष 2016 का ‘अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया?
(a) अब्राहम एम. केइटा
(b) नेहा गुप्ता
(c) कहकशा बसु
(d) दीपा मेहता
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 2 दिसंबर, 2016 को भारतीय मूल की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की नागरिक एवं पर्यावरण कार्यकर्त्री कहकशा बसु को वर्ष 2016 का प्रतिष्ठित ‘अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार’ प्रदान किया गया।
  • उन्हें यह पुरस्कार जलवायु न्याय के लिए लड़ने तथा पर्यावरण क्षय को रोकने की लड़ाई में उनके योगदान के लिए दिया गया।
  • उनको यह पुरस्कार द हेग में आयोजित एक भव्य समारोह में बांग्लादेश के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनूस ने प्रदान किया।
  • वर्ष 2015 में यह पुरस्कार लाइबेरिया के बाल अधिकार कार्यकर्ता अब्राहम एम. केइटा को प्रदान किया गया था।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में यह पुरस्कार भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक नेहा गुप्ता को प्रदान किया गया था।
  • ध्यातव्य है कि यह पुरस्कार वर्ष 2005 से प्रदान किया जा रहा है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.kidsrights.org/News/articleType/ArticleView/articleId/1244/Kehkashan-Basu-from-the-United-Arab-Emirates-wins-International-Childrens-Peace-Prize-2016
http://childrenspeaceprize.org/Prize/About
http://www.thehindu.com/news/international/Kehkashan-Basu-UAE-based-Indian-teen-wins-Childrens-Peace-Prize/article16754142.ece