अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप, 2018

U19 Cricket World Cup

प्रश्न-3 फरवरी, 2018 को संपन्न ICC अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप, 2018 में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब किसे प्रदान किया गया?
(a) शुभमन गिल
(b) मनजोत कालरा
(c) फैसल जमखांडी
(d) अनुकूल राय
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा प्रशासित अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप (12वां संस्करण) 2018 संपन्न। (13 जनवरी-3 फरवरी, 2018)
  • मेजबान-न्यूजीलैंड
  • टूर्नामेंट प्रारूप-राउंड रॉबिन एवं नॉक आउट।
  • प्रतिभागी टीमें-16
  • ग्रुप B की शीर्ष दो टीमों भारत एवं ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में स्थान बनाया।
  • फाइनल स्टेडियम-बे ओवल, माउंट माउनगानुयी
  • प्रतियोगिता परिणाम
  • विजेता-भारत (8 विकेट से), चौथा खिताब (2000, 2008, 2012 एवं 2018)
  • उपविजेता-ऑस्ट्रेलिया
  • भारत ने सर्वाधिक चार बार U-19 क्रिकेट विश्व कप जीतकर ऑस्ट्रेलिया (3 बार विश्व विजेता) को पीछे छोड़ दिया।
  • ‘मैन ऑफ द मैच’ (फाइनल)-मनजोत कालरा (भारत), नाबाद 101 रन।
  • ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’-शुभमन गिल (भारत)
  • विश्व कप में सर्वाधिक रन-एलिक्स अथनाजे (वेस्टइंडीज), 418 रन।
  • विश्व कप में सर्वाधिक विकेट-अनुकूल राय (भारत), कैस अहमद (अफगानिस्तान) एवं फैसल जमखंडी (कनाडा) सभी ने 14-14 विकेट।
  • भारतीय टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ तथा ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान जैसन संघा थे।
  • 1 फरवरी, 2016 को अफगानिस्तान और पाकिस्तान के विरुद्ध तीसरे स्थान के लिए खेला जाने वाला मैच गीली आउट फील्ड होने के कारण नहीं खेला जा सका।
  • उनके ग्रुप में बेहतर रन औसत के आधार पर पाकिस्तान को तीसरा स्थान मिला।
  • 23 जनवरी, 2018 को श्रीलंका के हसिथा बोयागोडा ने केन्या के विरुद्ध 191 रन की पारी खेली।
  • U-19 वनडे क्रिकेट में यह हसिथा का व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर होने के साथ-साथ U-19 क्रिकेट विश्व में बनाया गया उच्चतम स्कोर भी है।
  • सुपर लीग क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के लॉयड पोपे ने इंग्लैंड के विरुद्ध मैच में 35 रन देकर 8 विकेट प्राप्त किए जो U-19 क्रिकेट विश्व कप में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
  • साथ ही U-19 वनडे क्रिकेट में अब तक का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
  • इससे पूर्व वर्ष 2003 में भारत U-19 के खिलाड़ी इरफान पठान ने लाहौर में बांग्लादेश के विरुद्ध 16 रन देकर 9 विकेट प्राप्त किए थे।
  • न्यूजीलैंड U-19 विश्व कप की मेजबानी तीन बार (इससे पूर्व 2002 एवं 2010) करने वाला विश्व का प्रथम देश बन गया है।
  • भारत ने इस विश्व कप में अपने सभी 6 मैचों में विजय प्राप्त की है।
  • 3 जनवरी, 2018 को ICC ने U-19 विश्व कप हेतु 17 अंम्पायरों सहित चार मैच रेफरियों के नामों घोषणा की।
  • 17 अंपायरों के चैनल में भारत के अनिल चौधरी और सी.के. नंदन शामिल थे।
  • जेफ क्रो, देवदास गोविदंजी, डेविड जुकेस एवं ग्रैमी लैब्रोई मैच रेफरी थे।
  • 4 फरवरी, 2018 को ICC द्वारा घोषित U-19 विश्व कप क्रिकेट टीम (Team of the Tournament) में पांच भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी शॉ, मनजोत कालरा, शुभमन गिल, अनुकूल रॉय तथा कमलेश नागरकोटी शामिल हैं।
  • द. अफ्रीका के रेनार्डवान टोंडर को टीम का कप्तान चुना गया है।
  • 12वें खिलाड़ी के रूप में वेस्टइंडीज के एलिक अथानाजे का चयन किया गया है।

संबंधित लिंक
http://www.espncricinfo.com/series/_/id/8368/season/2018/icc-under-19-world-cup/
http://www.espncricinfo.com/series/8368/scorecard/1116941/australia-under-19s-vs-india-under-19s-final/
http://www.espncricinfo.com/ci/content/squad/index.html?object=1116872
http://www.bbc.com/sport/cricket/42929281
http://stats.espncricinfo.com/ci/engine/records/batting/most_runs_career.html?id=11980;type=tournament
http://stats.espncricinfo.com/ci/engine/records/batting/most_runs_innings.html?id=11980;type=tournament
http://stats.espncricinfo.com/ci/engine/records/bowling/best_figures_innings.html?id=11980;type=tournament
https://www.icc-cricket.com/media-releases/586590
https://www.icc-cricket.com/media-releases/615953