प्रश्न-वर्ष 2018 में संपूर्ण विश्व में ‘विश्व स्तनपान सप्ताह (WBW)’ कब से कब तक मनाया गया?
(a) 1-8 अगस्त
(b) 1-7 अगस्त
(c) 2-9 अगस्त
(d) 3-11 अगस्त
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 1-7 अगस्त, 2018 के मध्य संपूर्ण विश्व में ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ (World Breast Feeding Week) मनाया गया।
- वर्ष 2018 में ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ का नारा–‘स्तनपान : जीवन के लिए आधार’ (Breast Feeding : Foundation for Life) था।
- उल्लेखनीय है कि यह सप्ताह संपूर्ण विश्व में स्तनपान को प्रोत्साहित करने और विश्व भर के शिशुओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाता है।
- WBW का आयोजन विश्व स्तनपान कार्यवाही गठबंधन (WABA) द्वारा किया जाता है जो कि विश्व में W.H.O./UNICEF के समन्वय में स्तनपान के संरक्षण, संवर्धन और सहयोग से संबंधित वैश्विक नेटवर्क है।
- गौरतलब है कि देश में स्तनपान और शिशु पोषण पद्धति को बढ़ावा देने के लिए अगस्त, 2016 में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम ‘एमएए-मां का पूर्ण स्नेह’ का कार्यान्वयन किया गया।
- इसमें स्तनपान के संरक्षण, संवर्धन और सहयोग तथा स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों एवं समुदाय के स्तर पर शिशु पोषण पद्धति की गतिविधियों का एक व्यापक समूह शामिल है।
संबंधित लिंक…
http://www.who.int/life-course/news/events/world-breastfeeding-week-2018/en/
http://worldbreastfeedingweek.org/