राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय विधेयक, 2018

the national sports university bill 2018

प्रश्न-निम्न कथनों पर विचार करें।

  1. राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय विधेयक, 2018 द्वारा मिजोरम में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रावधान है।
  2. यह विधेयक, राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय अध्यादेश, 2018 को प्रतिस्थापित करेगा।

कूट सही है :
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 3 अगस्त, 2018 को लोक सभा ने राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय विधेयक, 2018 को पारित कर दिया।
  • इसे 10 अगस्त, 2017 को राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय विधेयक, 2017 के रूप में लोक सभा में पेश किया गया था, जिसे पुनः 23 जुलाई, 2018 को राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय विधेयक, 2018 के रूप में लोक सभा में पेश किया गया।
  • यह विधेयक, मणिपुर में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रावधान करता है।
  • यह विधेयक, राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय अध्यादेश, 2018 को प्रतिस्थापित करेगा।
  • ध्यातव्य है कि उपर्युक्त अध्यादेश 31 मई, 2018 से ही लागू है।
  • खेल विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु लागत 524 करोड़ रुपये होगी।
  • विश्वविद्यालय का मुख्यालय मणिपुर में होगा। इसके अलावा यह दूरस्थ कैंपस, कॉलेज या क्षेत्रीय केंद्रों की स्थापना कर सकता है।
  • विश्वविद्यालय द्वारा शारीरिक शिक्षा पर शोध, खेल के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को मजबूती देना तथा शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग का कार्य किया जाना है।
  • केद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने लोक सभा में बताया कि सरकार ने केनबरा विश्वविद्यालय और विक्टोरिया विश्वविद्यालय के साथ पाठ्यक्रम, अनुसंधान सुविधाओं और प्रयोगशालाओं के विकास के लिए समझौते किए हैं।

[कालीशंकर ]

 संबंधित लिंक…
http://www.prsindia.org/billtrack/the-national-sports-university-bill-2018-5288/