मध्य प्रदेश में प्रमाणित जैविक कृषि

Area of certified organic farming to become 4 lakh hectare by 2021

प्रश्न-किसान कल्याण तथा कृषि विभाग, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में वर्ष 2021 तक प्रमाणित जैविक कृषि का क्षेत्रफल कितने हेक्टेयर तक विस्तारित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है?
(a)  3 लाख हेक्टेयर
(b) 3.5 लाख हेक्टेयर
(c)  4  लाख हेक्टेयर
(d) 4.5  लाख हेक्टेयर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 29 अगस्त, 2018 को प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में वर्ष 2021 तक प्रमाणित जैविक कृषि का क्षेत्रफल 4 लाख हेक्टेयर तक विस्तारित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
  • वर्तमान में प्रदेश में प्रमाणित जैविक कृषि का क्षेत्रफल लगभग 2 लाख हेक्टेयर है।
  • प्रमुखतः इस प्रदेश में जैविक कृषि नर्मदा नदी के किनारे की जा रही है।मध्य प्रदेश में वर्ष 2011 में जैविक कृषि नीति लागू की गई।
  • प्रदेश जैविक खेती विकास परिषद का गठन वर्ष 2014 में किया गया था।
  • मध्य प्रदेश जैविक कपास उत्पादन के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी क्षेत्रों में से एक है।
  • जैविक उत्पादन हेतु 8 विभागीय शासकीय प्रक्षेत्र पूर्णतः जैविक उत्पादन कार्यक्रम हेतु चयनित किए गए हैं।
  • इसका उद्देश्य जैविक प्रमाणीकरण प्रक्रिया को बढ़ावा देना है।
  • ज्ञातव्य है कि देश में सर्वाधिक प्रमाणित जैविक कृषि क्षेत्र होने का गौरव मध्य प्रदेश को प्राप्त है।
  • जैविक कृषि, कृषि की वह विधि है जिसमें संश्लेषित उवर्रकों एवं संश्लेषित कीटनाशकों का प्रयोग न्यूनतम किया जाता है।
  • इस कृषि में भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने हेतु फसल चक्र, हरी खाद और कंपोस्ट आदि का प्रयोग किया जाता है।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

 संबंधित लिंक…
https://www.mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20180829N19&LocID=1&PDt=8/29/2018