भारत, ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड में समझौता

Cattle BorenaLocation:Yabello, Borena, Oromia, Ethiopia

प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल को भारत, यूनाइटेड किंगडम और उत्तरी आयरलैंड के मध्य किस क्षेत्र में सहयोग हेतु हस्ताक्षरित समझौता-ज्ञापन के विषय में जानकारी प्रदान की गई?
(a)  सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स
(b) कृषि और कृषि तकनीक
(c)  पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन
(d) पशुपालन, डेयरी और कुक्कुट पालन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 29 अगस्त, 2018 को केंद्रीय मंत्रिमंडल को भारत, ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के मध्य पशुपालन डेयरी और मत्स्य पालन के क्षेत्र में सहयोग हेतु हस्ताक्षरित समझौता-ज्ञापन के विषय में जानकारी प्रदान की गई।
  • यह समझौता-ज्ञापन 17 अप्रैल, 2018 को हस्ताक्षरित हुआ था।
  • इस समझौता-ज्ञापन का उद्देश्य भारतीय पशुधन और मत्स्य पालन के उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि के उद्देश्य से पशुपालन, डेयरी और मत्स्य-पालन के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को विकसित करना है।
  • संयुक्त कार्यक्रम तैयार करने और सहयोग तथा परामर्श की सुविधा के लिए एक संयुक्त कार्यसमूह गठित किया जाएगा, जिसमें दोनों पक्षों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=183124
http://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/cabinet-apprised-of-the-mou-between-india-and-uk-and-northern-ireland-on-the-cooperation-in-the-fields-of-animal-husbandry-dairying-and-fisheries/