किसान बाजार निर्मित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन

प्रश्न-हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कितने नगरीय निकायों में किसान बाजार निर्मित किए जाने हेतु संबंधित प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया?
(a) 180 नगरीय निकायों में
(b) 225 नगरीय निकायों में
(c) 305 नगरीय निकायों में
(d) 379 नगरीय निकायों में
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 6 अगस्त, 2018 को संपन्न मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में स्थित सभी 379 नगरीय निकायों में किसान बाजार निर्मित करने हेतु संबंधित प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।
  • मंत्रिमंडल द्वारा यह अनुमोदन राज्य के छोटे किसानों को नगरीय क्षेत्रों में सब्जी और मौसमी फलों की बिक्री करने में सहायता प्रदान करने के लिए किया गया है।
  • इससे उन्हें एक ही स्थल पर सब्जियों एवं मौसमी फलों के विक्रय की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
  • इसके अतिरिक्त मंत्रिमंडल द्वारा किसान बाजारों का संचालन और संधारण नगरीय निकायों द्वारा कराए जाने से संबंधित निर्णय को भी मंजूरी प्रदान की गई।
  • मध्य प्रदेश सरकार शिवपुरी जिले के तहसील खनियादाना में स्थित ग्राम अछरोनी में स्टेडियम निर्माण हेतु खेल एवं युवक कल्याण विभाग को भूमि उपलब्ध कराएगी।
  • इसी बैठक में छिंदवाड़ा जिले में स्थित दो तहसीलों चांद और चौरई की वर्तमान सीमा में परिवर्तन कर 27 ग्रामों को तहसील चांद से अपवर्जित (बाहर) कर ‘चौरई’ तहसील में शामिल कर तहसीलों के पुनर्गङ्गन करने का निर्णय हुआ।

संबंधित लिंक…
https://m.dailyhunt.in/news/india/hindi/rashtra+chandika-epaper-rchan/mantri+parishad+ki+baithak+me+phaisala+mapr+me+do+naye+shasakiy+medikal+kolej+svikrit-newsid-94092708
https://www.mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20180806N32&LocID=1