व्यवसायिक वाहन निर्माण परियोजना

प्रश्न-भोपाल के बरगोदा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग संवर्धन नीति के तहत स्थापित की जा रही व्यवसायिक वाहन निर्माण परियोजना में कितनी राशि का निवेश किया जाएगा?
(a) 250 करोड़ रुपये
(b) 350 करोड़ रुपये
(c) 450 करोड़ रुपये
(d) 500 करोड़ रुपये
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 6 अगस्त, 2018 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में निवेश संवर्धन समिति की बैठक संपन्न हुई।
  • इस बैठक में भोपाल के बरगोदा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग संवर्धन नीति के तहत स्थापित की जा रही व्यवसायिक वाहन निर्माण परियोजना में पूंजी निवेश पर प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने के संबंध में मंजूरी प्रदान की गई।
  • इस परियोजना में 500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
  • उद्योग संवर्धन नीति के तहत इस परियोजना को पांच वर्षों की अवधि तक बिजली 5 रुपए प्रति यूनिट की दर से प्रदान की जाएगी।
  • उद्योग संवर्धन नीति के अनुसार, वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड द्वारा रायसेन जिले के मंडीदीप तथा सतलापुर और सीहोर जिले के बुधनी में स्थापित टेक्सटाइल्स इकाइयों की विस्तारित परियोजना हेतु निवेश प्रोत्साहन योजनांतर्गत पूंजी निवेश पर सहायक उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इन विस्तारित परियोजनाओं में वर्धमान टेक्सटाइल्स 1361 करोड़ 38 लाख रुपये की राशि का निवेश करेगा।

लेखक विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
http://www.univarta.com/news/states/story/1311924.html