प्रश्न – विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप, 2026 के पुरुष फाइनल में पंकज आडवाणी ने किस खिलाड़ी को हराया?
(a) रॉबर्ट हॉल
(b) डेविड कॉज़ियर
(c) पीटर गिलक्रिस्ट
(d) माइक रसेल
उत्तर- (a)
व्याख्यात्मक उत्तर –
- 19–22 अक्टूबर, 2026 के मध्य विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन इंग्लैंड में वॉल्सॉल के निकट ग्रेट वर्ली स्थित लैंडीवुड स्नूकर क्लब में हुआ।
- महिला विश्व चैंपियनशिप 21 अक्टूबर, 2026 को आयोजित की गई।
- भारत के पंकज आडवाणी ने फाइनल में इंग्लैंड के रॉबर्ट हॉल को 1,906–1,206 अंकों से हराकर खिताब जीता।
- उन्होंने इस प्रतियोगिता में वर्ष 2014 के बाद पहली बार खिताब प्राप्त किया।
- महिला वर्ग में भारत की श्रुति एल. (Shruthi L) ने स्वीडन की ईवा पाल्मियस को 414–153 अंकों से हराकर लगातार तीसरी बार महिला विश्व बिलियर्ड्स खिताब जीता।
- फाइनल में उनका सर्वोच्च ब्रेक 105 अंक का रहा।
- इस विश्व चैंपियनशिप से संबंधित प्रतिष्ठित ट्रॉफी ‘जॉन रॉबर्ट्स ट्रॉफी’ है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://world-billiards.com/2026-english-open-and-world-championship/
https://world-billiards.com/amazing-advani-wins-2026-world-billiards-championship/?utm