प्रश्न-4-5 अप्रैल, 2016 को ‘शून्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ (International Conference on the Zero) का आयोजन कहां किया गया?
(a) न्यूयार्क
(b) पेरिस
(c) रोम
(d) नई दिल्ली
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 4-5 अप्रैल, 2016 को ‘शून्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ (International Coference on the zero) का आयोजन यूनेस्को मुख्यालय, पेरिस में किया गया।
- इस सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल द्वारा और पेरिस स्थित पियरे एंड मैरी क्यूरी विश्वविद्यालय के साथ मिलकर किया गया।
- इस सम्मेलन का शुभारंभ प्रिंस्टन विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर और फील्ड मेडल विजेता मंजुल भार्गव द्वारा ‘रामानुजन की अनमोल देन एवं गणित पर उनका स्थायी प्रभाव’ (Gems of Ramanujan and their Lasting Impact on Mathematics) विषय से हुआ।
- इस दौरान प्रोफेसर मंजुल भार्गव द्वारा ‘भारतीय संगीत में गणित’ पर विशेष सत्र, सम्मेलन का मुख्य आकर्षण रहा।
- समारोह के दौरान यूनेस्को में कई सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें गणित और विज्ञान पर फिल्में और युवा श्रोताओं को ध्यान में रखकर विशेष सत्रों का आयोजन भी किया गया।
- 5 अप्रैल, 2016 को मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन इरानी और यूनेस्को की महानिदेशक इरीना बोकोवा ने ‘शून्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ को संबोधित किया।
- मानव संसाधन विकास मंत्री ने अपने दौरे के दौरान यूनेस्को की महानिदेशक के साथ संगठन में भारत के पूर्ण सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श भी किया।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://mhrd.gov.in/sites/upload_files/mhrd/files/programme-details.pdf
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=138530