प्रश्न – टाटा महिला प्रीमियर लीग (WPL), 2023 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) टाटा महिला प्रीमियर लीग‚ 2023 का खिताब मुंबई‚ इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पराजित कर जीता।
(ii) आरेंज कैप दिल्ली कैपिटल्स की मेग लैनिंग ने जीता है।
(iii) मुंबई इंडियंस की हेली मैथ्यूज ने पर्पल कैप जीता है।
(iv) इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर मुंबई इंडियंस की यास्तिका भाटिया को चुना गया है।
उपरोक्त कथनों में कौन-सा/से कथन है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i), (iii) एवं (iv)
(c) केवल (i), (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d)






- प्रशासक-भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)।
- WPL, 2023 में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर थीं।
- दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग थीं।
- WPL, 2023 के दौरान कुल 22 मैच खेले गए।
- सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन मारिजाने कैप (15 रन देकर 5 विकेट) का रहा।
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की सोफी डिवाइन ने सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (99 रन) बनाए।
- सर्वाधिक अर्धशतक (4) यूपी वॉरियर्स की तहलिया मैक्ग्राथ ने बनाए।
- सर्वाधिक 13-13 छक्के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की सोफी डिवाइन और दिल्ली कैपिटल्स की शेफाली वर्मा ने लगाए।
- सर्वाधिक चौके (50) दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने लगाए।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…