प्रश्न – 8 मार्च, 2025 को किस बीमा कंपनी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तमिलनाडु में “SheTARA” स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की?
(a) नई इंडिया एश्योरेंस
(b) स्टार हेल्थ इंश्योरेंस
(c) ओरिएंटल इंश्योरेंस
(d) यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 मार्च, 2025 को स्टार हेल्थ इंश्योरेंस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तमिलनाडु में “SheTARA” स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की।
- इस पहल का उद्देश्य लोगों में रोकथाम स्वास्थ्य समाधान को लेकर जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में अधिक संख्या में शामिल करना है।
- इस पहल के तहत स्टार हेल्थ इंश्योरेंस तमिलनाडु भर में 40 से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगा।
- इन शिविरों में महिलाओं को किफायती दरों पर आवश्यक स्वास्थ्य जांच सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
- इनमें मुख्य रूप से थाॅयराइड फंक्शन, हीमोग्लोबिन स्तर, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और बोन मिनरल डेंसिटी की जांच शामिल होगी।
- इसके अतिरिक्त, कंपनी महिलाओं के लिए एक विशेष वेबिनार आयोजित करेगी, जिसमें यह बताया जाएगा कि वे एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के युग में कार्य-जीवन संतुलन कैसे बनाए रख सकती हैं और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता कैसे दे सकती हैं।
- साथ ही, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस चेन्नई के अन्ना नगर शाखा में अपने महिला कर्मचारियों के योगदान को मान्यता देने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम की मेजबानी भी करेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…