प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(i) एल एंड टी (L&T) और उसके ग्रीन हाइड्रोजन संयुक्त उद्यम भागीदार-इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और रीन्यू-तीन से पांच वर्षों में अपने ग्रीन हाइड्रोजन कारोबार में 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर (32,000 करोड़ रुपये) तक का निवेश करेंगे।
(ii) L&T इंजीनियरिंग प्रमुख ने हरित हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित करने के लिए इन दोनों कंपनियों के साथ एक संयुक्त उद्यम बनाया है।
उपर्युक्त में कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) (i) तथा (ii) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर – (c)
- अगस्त‚ 2023 में लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (L&T) ने अपने ग्रीन हाइड्रोजन संयुक्त उद्यम भागीदारों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और रीन्यू (Renew) के साथ अगले 3 से 5 वर्षों में ग्रीन हाइड्रोजन व्यवसायों में 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर (32,000 करोड़) निवेश करने की योजना की घोषणा की है।
- यद्यपि इसके अतिरिक्त‚ कंपनी इलेक्ट्रोलाइजर बनाने पर करीब‚ 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।


- वर्ष 2023 के प्रारंभ में L&T ने औद्योगिक पैमाने के अनुप्रयोगों के लिए फ्लोटिंग ग्रीन अमोनिया परियोजनाओं को विकसित करने हेतु नॉर्वे स्थित H2 Carrier के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
लेखक – नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…