ILO ‘वर्ल्ड ऑफ वर्क’ रिपोर्ट

प्रश्न-‘वर्ल्ड ऑफ वर्क’ रिपोर्ट किसके द्वारा प्रकाशित की जाती है?
(a) वर्ल्ड बैंक
(b) अंकटाड
(c) अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन
(d) पूरोपीय संघ
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 23 मई‚ 2022 को अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा अपनी मॉनिटर रिपोर्ट शृंखला का 9 वां संस्करण ‘वर्ल्ड ऑफ वर्क’ (Workd of work) शीर्षक के तहत जारी किया गया।
  • रिपोर्ट के अनुसार 2021 की अंतिम तिमाही के दौरान महत्वपूर्ण लाभ होने के पश्चात‚ 2022 की पहली तिमाही में वैश्विक स्तर पर काम किए गए घंटों की संख्या में गिरावट आई है।
  • गिरावट कोविड-19 से पूर्व दर्ज रोजगार के आंकड़ों से 3-8 प्रतिशत कम है।
  • रिपोर्ट में रोजगार स्थिति में दर्ज गिरावट के लिए उत्तरदायी मुख्य कारणों में-
  • यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष
  • ईंधन की कीमतों में वृद्धि
  • चीन में लागू हालिया तालाबंदी
  • सख्त कोविड-19 रोकथाम उपाय‚ इत्यादि को शामिल किया गया है।
  • इस दौरान करीब 11.2 करोड़ नौकरियां खत्म हो गयी।
  • महामारी के दौर ने देशों में रोजगार भागीदारी में व्याप्त लिंग अंतराल (Gender Gap) असंतुलन को पहले की स्थिति से और बढ़ा दिया है।
  • परिणामस्वरूप अनौपचारिक रोजगार अधिक प्रभावित हुआ‚ विशेष रूप से महिलाओं के लिए।
  • रिपोर्ट में उच्च आय वाले देशों में काम के घंटों में सुधार की तरफ निर्देशित किया गया है।
  • वहीं निम्न-मध्यम-आय वाली अर्थव्यवस्थाओं में कोविड पूर्व स्थिति की तुलना में वर्ष की पहली तिमाही में गिरावट का अनुमान किया है।
  • भारत के संबंध में प्रकाशित तथ्य-
  • रिपोर्ट ने रोजगार परिदृश्य में मुख्यत: भारत में व्याप्त लिंग अंतराल (gender gap) पर प्रकाश डाला है।
  • इस दौरान देश में प्रत्येक 100 महिलाओं में से 12.3 महिलाओं ने अपनी नौकरी खो दी है।
  • इसके विपरीत‚ यह आंकड़ा प्रत्येक 100 पुरुषों पर 7.5 है।
  • इसलिए‚ महामारी ने देश में रोजगार भागीदारी में पहले से व्याप्त लिंग असंतुलन को बढ़ा दिया है।
  • इसके अतिरिक्त‚ भारत में महिला रोजगार में कमी दर्ज की गयी है‚ विशेष तौर पर कोविड-19 महामारी के परिणाम स्वरूप स्वास्थ सेवा जैसे क्षेत्रों में।
  • भारत में अधिकांश लोग बिना किसी सामाजिक सुरक्षा के अनुबंध पर कार्य करते हैं।
  • रिपोर्ट में रोजगार में गिरावट स्थिति के सुधार के लिए निम्नांकित सिफारिशें की गयी है।
  • श्रमिकों की क्रय शक्ति में सुधार किया जाना चाहिए।
  • त्वरित सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने पर बल देना।
  • मानवीय क्षमताओं को संवर्द्धित करने के लिए उद्यम सक्षम वातावरण को बढ़ावा देना।
  • अंतरराष्ट्रीय श्रम मानकों का सम्मान करते हुए मजबूत श्रम बाजार संस्थानों सामूहिकािf सौदेबाजी और सामाजिक संवाद के बीच समन्वय को बढ़ावा देना।
  • कमजोर समूहों पर ध्यान केंदित करते हुए अनौपचारिक रोजगार में कार्य करने वाले श्रमिकों की स्थिति में सुधार करना।
  • मुद्रास्फीति का मुकाबला करने के लिए समष्टि अर्थिक नीतियों को सावधानीपूर्वक समायोजित करना।
  • अच्छी नौकरियों के सृजन को बढ़ावा देना।
  • अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन
  • यह एकमात्र त्रिपक्षीय संयुक्त राष्ट्र एजेंसी हैं।
  • 1919 में बसीय की संधि द्वारा राष्ट्रीय संघ्ज्ञ की एक संबद्ध एजेंसी के रूप में स्थापित किया गया था।
  • इसे 1946 में संयुक्त राष्ट्र की पहली संबद्ध विशिष्ट एजेंसी का दर्जा प्राप्त हुआ।
  • 1969 में से नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • इसका मुख्यालय : जिनेवा‚ स्विटजरलैंड है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.ilo.org/global/publications/books/WCMS_845642/lang–en/index.htm