HP द्वारा महासागर के प्लास्टिक कचरे से पीसी का निर्माण

प्रश्न-हाल ही में वैश्विक कंप्यूटर निर्माता कंपनी HP ने महासागर के प्लस्टिक कचरे से अपने पहले पर्सनल कंप्यूटर का निर्माण किया है। इससे संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-
(1) इसके तहत HP ने पैविलियन 13, पैविलियन 14 एवं पैविलियन 15 नामक लैपटॉप का निर्माण किया है।
(2) इस तरह के प्लास्टिक कचरे का उपकरणों में उपयोग करने के परिणामस्वरूप महासागरों तथा लैंडफिल्स से लगभग 92 हजार प्लास्टिक की बोतले इस्तेमाल होंगी।
(3) इन उत्पादों को पैक करने के लिए उपयोग किए जाने वाले बाहरी बक्से तथा फाइबर कुशन भी 100 प्रतिशत रिसाइकिल सामग्री के साथ बनाये गये है।
(4) ये सभी लैपटॉप नीले कलर में उपलब्ध हैं।
उपर्युक्त दिए गये कथनों पर विचार करते हुए सत्य कथनों का चुनाव करे-
(a) 1 एवं 2
(b) 2 एवं 3
(c) 1, 2 एवं 3
(d) 3 एवं 4
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • मार्च, 2021 में वैश्विक कंप्यूटर विनिर्माता कंपनी एचपी ने महासागर के प्लास्टिक कचरे का उपयोग करके अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर का निर्माण किया है।
  • एचपी ने महासागर के प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पैविलियन 13 (Pavilion 13), पैविलियन 14 तथा पैविलियन 13 15 नामक लैपटाप का निर्माण किया है।
  • एचपी का अनुमान है कि इस तरह के प्लास्टिक कचरे का उपकरणों में उपयोग करने के परिणामस्वरूप महासागरों और लैंडफिल्स (Lanad Fills) से लगभग 92 हजार प्लास्टिक की बोतले इस्तेमाल होंगी।
  • इन उत्पादों को पैक करने के लिए उपयोग किए जाने वाले बाहरी बक्से और फाइबर कुशन (Fibre Cushions) भी 100 प्रतिशत रिसाइकिल सामग्री के साथ बनाए गये है।
  • ध्यातव्य है कि पैविलियन 14 एवं 15 में 8.75 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ-साथ एचडी या फुल एचडी डिस्पले (Panel) है।
  • गौरतलब है कि पैविलियन पीसी में वाई-फाई 6 हैं, जो वाई-फाई की गति को 4 गुना बढ़ाने के साथ-साथ 75 प्रतिशत ऊर्जा (Lower Energy) की बचत करेगा।

लेखक-आलोक पांडये

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sci-tech/technology/hp-makes-first-ever-pcs-with-plastic-waste-in-ocean/article33960798.ece