HKH स्नो अपडेट रिपोर्ट – 2025

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1. 21 अप्रैल 2025 को काठमांडू स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (ICIMOD) द्वारा HKH स्नो अपडेट रिपोर्ट – 2025 प्रस्तुत कि गई है।

2. रिपोर्ट के अनुसार, बर्फ का स्थायित्व (वह बर्फ जो आमतौर पर नवंबर से मार्च के बीच जमीन पर रहती है) इस वर्ष हिंन्‍दू कुश हिमालय (एचकेएच) क्षेत्र में सामान्य स्तर से 23.6 प्रतिशत कम रहा, जो पिछले 23 वर्षों में सबसे कम रिकॉर्ड है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?

(a) 1 और 2  दोनों      (b) केवल 1

(c) केवल 2               (d) इनमे से कोई नहीं

उत्तर – (a)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 21 अप्रैल 2025 को काठमांडू स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (ICIMOD) द्वारा HKH स्नो अपडेट रिपोर्ट – 2025 प्रस्तुत कि गयी है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, बर्फ का स्थायित्व (वह बर्फ जो आमतौर पर नवम्बर से मार्च के बीच जमीन पर रहती है) इस वर्ष हिन्दू कुश हिमालय (एचकेएच) क्षेत्र में सामान्य स्तर से 23.6 प्रतिशत कम रहा, जो पिछले 23 वर्षों में सबसे कम रिकॉर्ड है।
  • भारतीय उपमहाद्वीप के  गंगा  सिंधु और ब्रह्मपुत्र नदी घाटियों में बर्फ के बने रहने में महत्वपूर्ण कमी देखी गई है।
  • गंगा बेसिन में दो दशकों में सबसे कम बर्फबारी हुई है, जो सामान्य से 24.1 प्रतिशत कम है।
  • ब्रह्मपुत्र बेसिन में बर्फबारी सामान्य से 27.9 प्रतिशत कम हो गई है, जिससे जल विद्युत उत्पादन और कृषि पर बुरा असर पड़ सकता है।
  • इस साल भारत, चीन, पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान और दक्षिण-पूर्व एशिया सहित इस क्षेत्र की सभी 12 प्रमुख नदी घाटियों में सामान्य से कम हिमपात दर्ज किया गया है। 
  • मेकांग और सलवीन घाटियों में स्थिति विशेष रूप से गंभीर है, जहाँ हिमपात का स्तर क्रमशः सामान्य से 51.9 प्रतिशत और 48.3 प्रतिशत कम दर्ज किया गया है।
  • हिंदूकुश हिमालय पर्वतमाला आठ देशों—अफ़ग़ानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और म्याँमार—में 3,500 किमी तक फैली है।
  • अंतरास्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र (ICIMOD) के बारे में-
  • स्थापना – वर्ष 1983 में 
  • महानिदेशक – पेमा ग्यामत्शो (भूटान)
  • मुख्यालय – काठमांडू (नेपाल) 

लेखक- नवनीत सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.downtoearth.org.in/climate-change/snow-persistence-in-brahmaputra-and-ganga-basins-showing-alarming-decline-at-vicennial-lowest-in-indus-basin-icimod-report

https://indianexpress.com/article/upsc-current-affairs/upsc-essentials/water-and-climate-security-at-risk-due-to-low-snow-levels-in-hindu-kush-9972924