FISU ग्रीष्मकालीन विश्व विश्वविद्यालय खेल, 2025

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य भारत के सन्दर्भ में FISU ग्रीष्मकालीन विश्व विश्वविद्यालय खेल, 2025 के बारे में सही नहीं है?
(a) भारत ने कुल 12 पदक जीते जिनमें 2 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य शामिल हैं।
(b) भारत ने बैडमिंटन में पहली बार मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।
(c) वैष्णवी अदकर विश्व विश्वविद्यालय खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी बनीं। (d) भारत ने तीरंदाजी की महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में ग्रेट ब्रिटेन को हराकर कांस्य पदक जीता।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 16 – 27 जुलाई, 2025 तक FISU ग्रीष्मकालीन विश्व विश्वविद्यालय खेल, 2025 का आयोजन राइन-रूहर, जर्मनी में किया गया।
  • यह राइन-रूहर महानगरीय क्षेत्र के पाँच शहरों और जर्मनी के एक बाहरी स्थल बर्लिन में आयोजित हुआ।
  • FISU ग्रीष्मकालीन विश्व विश्वविद्यालय खेल, 2025 का शुभंकर वांडा (एक पेरेग्रीन बाज़) था।
  • 150 से ज़्यादा देशों के लगभग 8,500 एथलीटों ने प्रतिस्पर्धा की।
  • कुल 18 खेलों में 234 पदक स्पर्धाएं आयोजित हुई।
  • इसमें 15 अनिवार्य खेल आर्चरी, जूडो, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, डाइविंग, फेंसिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, रिदमिक जिम्नास्टिक्स, ताइक्वांडो, टेनिस, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, वाटर पोलो और स्विमिंग शामिल थे।
  • 3 वैकल्पिक खेल 3×3 बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल और रोइंग शामिल थे।
  • साथ ही पहली बार ग्रीष्मकालीन विश्व विश्वविद्यालय खेल में 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल किया गया था।
  • जापान कुल 79 पदक (34स्वर्ण,21रजत एवं 24कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
  • चीन ने कुल 74 पदक (30स्वर्ण, 27रजत एवं 17 कांस्य) जीते और पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने कुल 84 पदक (28 स्वर्ण,27रजत एवं 29 कांस्य) जीते और पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।
  • कोरिया गणराज्य कुल 57 पदक (21स्वर्ण,9 रजत एवं 27कांस्य) जीतकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
  • इटली ने कुल 43 पदक (14स्वर्ण,10 रजत एवं 19 कांस्य) जीते और पदक तालिका में पांचवां स्थान हासिल किया।
  • भारत ने कुल 12 पदक जीते, जिनमें 2 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य शामिल हैं और पदक तालिका में 20वें स्थान पर रहा।
  • विश्व विश्वविद्यालय खेलों के 32वें संस्करण में लगभग 300 भारतीय एथलीटों ने 18 विभिन्न खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा की।
  • भारत ने राइन-रूहर 2025 संस्करण में मिश्रित टीम बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अपना पहला पदक जीता।
  • यह विश्व विश्वविद्यालय खेलों के इतिहास में भारत का पहला बैडमिंटन पदक था।
  • टेनिस में, 20 वर्षीय वैष्णवी अदकर ने भी महिला एकल सेमीफाइनल में पहुँचकर कांस्य पदक हासिल किया।
  • वह विश्व विश्वविद्यालय खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी हैं और वर्ष 1979 में मेक्सिको सिटी में हुए विश्व विश्वविद्यालय खेलों में पुरुष एकल में नंदल बल के रजत पदक के बाद कुल मिलाकर दूसरी पदक विजेता हैं।
  • परनीत कौर और कुशल दलाल ने मिश्रित टीम कंपाउंड तीरंदाजी में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।
  • साहिल जाधव ने पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी में भारत के लिए एकमात्र व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता।
  • अंकिता ध्यानी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में रजत पदक जीता।
  • प्रवीण चित्रावेलने पुरुषों की ट्रिपल जंप में रजत पदक जीता।
  • सीमा ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता।
  • पारनीत कौर ने महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में रजत पदक जीता।
  • भारत ने पुरुष कंपाउंड टीम तीरंदाजी स्पर्धा में (कुशल दलाल/साहिल जाधव/ऋतिक शर्मा) रजत पदक जीता।
  • तीरंदाजी में परनीत कौर, अवनीत कौर और मधुरा धामनगांवकर की महिला कंपाउंड टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर कांस्य पदक जीता।
  • भारत ने पुरुषों की 4×100 मीटर रिले टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
  • महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल टीम स्पर्धा (सेजल सिंह, मुनिता प्रजापति एवं मानसी नेगी) में भारत ने कांस्य पदक जीता।
  • श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 100 मीटर और 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में क्रमशः 49.46 सेकंड और 1:48.11 सेकंड के समय के साथ तैराकी में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.fisu.net/fisu-events/fisu-summer-world-university-games

https://www.olympics.com/en/news/fisu-world-university-games-2025-rhine-ruhr-india-medals-tally-winners-table

https://rhineruhr2025.com/en