FIH हॉकी स्टार्स अवॉड्‌र्स‚ 2021-22

प्रश्न-FIH हॉकी स्टार्स अवॉड्‌र्स‚ 2021-22 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) हरमनप्रीत सिंह (भारत) ने लगातार दूसरी बार FIH पुरुष प्लेयर
(ii) भारत की मुमताज खान FIH महिला राइजिंग स्टार ऑफ ईयर चुनी गई हैं।
(iii) पीआर श्रीजेश लगातार दूसरी बार FIH पुरुष गोलकीपर ऑफ द ईयर चुने गए हैं।
(iv) भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच ग्राहम श्रीड पहली बार FIH पुरुष कोच ऑफ द ईयर चुने गए हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i), (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • अक्टूबर‚ 2022 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के वार्षिक पुरस्कारों ‘हॉकी स्टार्स अवॉड्‌र्स 2021-22’ की घोषणा की गई।
  • विभिन्न श्रेणियों में प्रदत्त पुरस्कार-
  • अंपायर ऑफ ईयर को छोड़कर अन्य विजेताओं का फैसला ऑनलाइन सर्वेक्षण के आधार पर किया गया‚ जिसमें राष्ट्रीय संधों‚ उनके संबंधित राष्ट्रीय कप्तानों और कोचों‚ खिलाड़ियों‚ मीडिया और हॉकी प्रशंसकों ने ऑनलाइन मतदान किया।
  • अंपायर ऑफ द ईयर का चयन एफआईएच अधिकारी समिति द्वारा किया गया।
  • हरमनप्रीत सिंह लगातार दूसरी बार एफआईएच पुरुष प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए हैं।
  • पीआर श्रीजेश भी लगातार दूसरी बार एफआईएच पुरुष गोलकीपर ऑफ द ईयर तथा सविता पुनिया श्री लगातार दूसरी बार एफआईएच महिला गोलकीपर ऑफ द ईयर चुनी गई हैं।
  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड भी लगातार दूसरे वर्ष एफआईएच पुरुष कोच ऑप द ईयर चुने गए हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.fih.hockey/events/hockey-stars-2022

https://www.thehindu.com/sport/hockey/hockey-harmanpreet-singh-named-fih-player-of-the-year/article65983670.ece