प्रश्न – FIDE वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज टीम्स चैंपियनशिप, 2025 निम्न कथनों पर विचार कीजिए––
(i) रैपिड टीम स्पर्धा का खिताब टीम एमजीडी1 ने जीता।
(ii) ब्लिट्ज टीम स्पर्धा में डबल्यूआर चेस टीम ने कज़चेस को
दोनों मैचों में 4-2 से हराकर विश्व टीम ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप
का खिताब दूसरी बार जीता।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 से 16 जून, 2025 के मध्य FIDE वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज टीम्स चैंपियनशिप, 2025 लंदन, यूनाइटेड किंगडम में आयोजित हुई।
- रैपिड टीम स्पर्धा का खिताब टीम एमजीडी1 ने जीता।
- एमजीडी1 यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय-प्रायोजित टीम बन गई है।
- टीम एमजीडी1 में भी सबसे ज़्यादा भारतीय खिलाड़ी (अर्जुन एरिगैसी और एन श्रीनाथ, हरिकृष्ण पेंटाला, प्रणव वी, लियोन ल्यूक मेंडोंका, अथर्व तायडे और हरिहरन राघवन) शामिल थे।
- हेक्सामाइंड चेस टीम दूसरे स्थान पर रही।
- फ्रीडम टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- ब्लिट्ज टीम स्पर्धा में डबल्यूआर चेस टीम ने कज़चेस को दोनों मैचों में 4-2 से हराकर विश्व टीम ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप का खिताब दूसरी बार जीता।
- इससे पहले उन्होंने वर्ष 2024 में कजाकिस्तान में यह खिताब जीता था।
- हेक्सामाइंड चेस क्लब ने उज़्बेकिस्तान को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
- रैपिड विजेता एमजीडी 1 ने फ्रीडम टीम को हराकर पांचवां स्थान हासिल किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.fide.com/wbtc-2025-favourites-deliver-as-16-teams-move-into-knockouts/#:~:text=The%20third%20edition%20of%20the%20FIDE%20World%20Rapid,of%20different%20federations%2C%20or%20any%20other%20chess%20players.