प्रश्न – FIBA महिला एशिया कप, 2025 का खिताब किस देश ने जीता?
(a) जापान (b) चीन
(c) दक्षिण कोरिया (d) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13 से 20 जुलाई, 2025 तक बास्केटबॉल प्रतियोगिता FIBA महिला एशिया कप, 2025 का आयोजन शेन्झेन (शेन्ज़ेन),चीन में किया गया।
- यह इस टूर्नामेंट का 31वाँ संस्करण था।
- यह एशिया और ओशिनिया के विभिन्न उप-क्षेत्रों की राष्ट्रीय टीमों के लिए प्रमुख और सबसे प्रतिष्ठित महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट है।
- यह प्रतियोगिता हर दो साल में आयोजित की जाती है और इसका आयोजन FIBA क्षेत्रीय कार्यालय-एशिया द्वारा किया जाता है।
- इसमें 16 टीमों ने भाग लिया।
- FIBA महिला एशिया कप, 2025 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया।
- ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार FIBA महिला एशिया कप का ख़िताब जीता है।
- जापान उपविजेता रहा।
- चीन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- सबसे मूल्यवान खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एलेक्जेंड्रा फाउलर चुनी गई।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.fiba.basketball/en/events/fiba-womens-asiacup-2025
https://www.olympics.com/en/news/2025-fiba-womens-asia-cup-australia-overcome-japan-basketball