BWF सुदीरमन कप, 2025

प्रश्न – 4 मई, 2025 को संपन्न प्रतिष्ठित बैडमिंटन टूर्नामेंट BWF सुदीरमन कप, 2025 का खिताब चीन ने किस देश को पराजित कर जीता है?
(a) डेनमार्क (b) कोरिया गणराज्‍य
(c) इंडोनेशिया (d) जापान
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 अप्रैल, 2025 – 4 मई, 2025 के मध्य बैडमिंटन की मिश्रित टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप BWF सुदीरमन कप, 2025 ज़ियामेन,चीन में संपन्न हुई।
  • प्रतियोगिता परिणाम
  • स्वर्ण पदक-चीन (3-1 से), लगातार चौथा और कुल 14वां बैडमिंटन मिश्रित टीम विश्व खिताब जीता।
  • रजत पदक- दक्षिण कोरिया
  • कांस्य पदक-इंडोनेशिया एवं जापान
  • मुकाबले की शुरुआत मिश्रित युगल से हुई, जिसमे चीन के फेंग यानझे और हुआंग डोंगपिंग ने कोरिया की जोड़ी सिओ सेउंग-जे और चास यू-जंग को हराया।
  • महिला एकल में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर 1 आन से-यौंग ने चीन की वांग झीयी को हराया।
  • पुरुष एकल में चीन के शी यूकी ने दक्षिण कोरिया के जियोन ह्योक-जिन को हराया।
  • महिला युगल में चीनी जोड़ी लियू शेंगशु और तान निंग ने कोरियाई जोड़ी बैक हा-ना और ली सो-ही को हराकर चीन को खिताब दिलाया।
  • भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में डेनमार्क और इंडोनेशिया से हारकर खिताबी रेस बाहर हो गई।
  • वर्ष 1989 से प्रारंभ इस टूर्नामेंट के 19 संस्करण हो चुके हैं।
  • इनमें से 14 खिताब चीन, 4 खिताब दक्षिण कोरिया और एक बार इंडोनेशिया ने यह टूर्नामेंट जीता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.olympics.com/en/news/bwf-sudirman-cup-finals-2025-china-clinch-fourth-consecutive-title-results